Wednesday, March 4, 2026
HomeBlogकुसमुंडा के आदर्श नगर में भाजपा कमेटी ने निकली हर घर...

कुसमुंडा के आदर्श नगर में भाजपा कमेटी ने निकली हर घर तिरंगा यात्रा

गुरदीप सिंह की रिपोर्ट

कुसमुंडा के आदर्श नगर में भाजपा कमेटी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के साथ ही महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होगी इस यात्रा में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोशपूर्ण नारे लगाए और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम का उत्सव है।आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा छोटे बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular