SECL कुसमुंडा के CMPF विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक खदान कर्मी ने अपना लगभग ₹5 लाख का प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि फाइल को आगे बढ़ाने और PF की राशि जारी करने के बदले क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।
रिश्वत की मांग से परेशान खदान कर्मी ने इसकी शिकायत CBI भिलाई टीम से की। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
बताया जा रहा है कि रविवार, 10 मई 2026 को आरोपी क्लर्क ने खदान कर्मी को एक अन्य स्थान पर बुलाया। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। सीबीआई द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद SECL और CMPF विभाग में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय कर्मियों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है।
फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।














