Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»ग्रामवासियों ने कहा कलिंगा कम्पनी को गांव में घुसने, सर्वे करने व ग्रामीणों में दबाव बनाने का पूरजोर विरोध किया जाएगा *एसईसीएल दीपिका क्षेत्र के भूस्थापितों का मामला
    Blog

    ग्रामवासियों ने कहा कलिंगा कम्पनी को गांव में घुसने, सर्वे करने व ग्रामीणों में दबाव बनाने का पूरजोर विरोध किया जाएगा *एसईसीएल दीपिका क्षेत्र के भूस्थापितों का मामला

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-22
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्ट/कोरबा/एसईसीएल दीपका कोयला खदान से प्रभावित व अधिग्रहित ग्राम हरदीबाजार को परिसंपत्तियों की नापी सर्वे हेतु चर्चा व ग्रामीणों की मनसा जानने एसईसीएल दीपका प्रबंधक व हरदीबाजार तहसीलदार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में शनिवार को दोपहर 11 बजे बैठक रखी गई थी । ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में बैठक किया गया जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा एसईसीएल से पहुंचे अधिकारी सुशील साहू एवं विष्णु प्रसाद पैंकरा तहसीलदार हरदीबाजार को दो शब्दों में कहा गया कि पूर्व के 17 सूत्रीय मांगों पर एसईसीएल प्रबंधन आज तक अपना पक्ष नहीं रखा है,आज तक पूर्व के अधिग्रहित गांवों को जो मुआवजा राशि व सुविधा देते आ रही है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा । हरदीबाजार एक व्यावासायिक नगरी,कस्बा है,यहां सारे पढ़ें लिखे, शिक्षित,2004 का अधिग्रहण आज पूरे 21 वर्ष हो चुके। वर्तमान दर पर मुआवजा राशि दी जाए,बसाहट कै पहले पूर्ण रुप से सर्वसुविधायुक्त बनाकर दिया जाए,जो बसाहट नहीं लेना चाहते उन्हें 15 लाख रुपए एकमुश्त राशि दी जाए। मकान का सौ प्रतिशत मुआवजा सहित अन्य परिसंपत्तियों के मुआवजा राशि की आधी राशि मकान तोड़ने से पूर्व दिया जाए,नौकरी घटते क्रम में कितनी आ रही है, साथ ही 2004 एवं 2010 के बाद जो भी जमीन खरीदी की है उसको पूर्ण रुप से भूमि स्वामी माना जाए और संपूर्ण लाभ मकान मालिक को दी जाए न की पूर्व जमीन मालिक को, मकान मुआवजा राशि में कटौती नहीं करने।इन सभी मांगों पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन के जीएम संजय मिश्रा ने पूर्व में ग्रामवासियों को अस्वस्थ किया गया था कि बिलासपुर में बैठकर इन सभी मांगों पर चर्चा कर जल्द ही निर्णय लेकर बताया जाएगा किंतु पंचायत व ग्रामीणों की 17 सूत्रीय मांगों पर आज तक दीपका जीएम संजय मिश्रा व एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा नहीं बताया गया। बैठक में एसईसीएल से आए अधिकारी सुशील साहू ने बताया कि जो भी 2004 और20 10 में भूमि खरीदी की गई है उसको पूर्ण मान्य नहीं किया जाएगा जिसे सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित होते हुए बैठक का बहिष्कार कर चले गए कुछ और ग्रामीण ने अपनी बात अधिकारियों के सामने रखा गया फिलहाल बैठक पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो पाई देखना होगा की एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा हरदीबाजार को एक साथ अधिग्रहण करता है कि नहीं एवं बसाहट स्थल को सर्वसुविधायुक्त बनाकर ग्रामवासियों को दिया जाता है कि नहीं साथ ही 2004 एवं 2010 के बाद जो जमीन खरीदी है उसके पूर्ण भूमि स्वामी का दर्जा दिया जाता है कि नहीं इन सब मुद्दों को पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में ग्राम पंचायत हरदी बाजार के ग्रामीणों द्वारा मकान व अन्य परिसंपत्तियों का नापी सर्वे नहीं करने दिया जाएगा साथ ही कलिंगा कंपनी को गांव में सर्वे करने,घुसने ,ग्रामीणों में दबाव की नीति अपनाने भी पूरजोर विरोध किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी एसईसीएल व जिला प्रशासन की होगी । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24412

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28285
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-038

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.