Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»देवशयनी एकादशी के अवसर पर मां सर्वमंगला घाट में हुआ हसदेव आरती
    Blog

    देवशयनी एकादशी के अवसर पर मां सर्वमंगला घाट में हुआ हसदेव आरती

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-07
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा।हिन्दू धर्म की आस्था नगरी वाराणसी के माँ गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में भी माँ सर्वमंगला घाट में हसदेव आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर संजु देवी राजपूत सहित विभिन्न समाजसेवी संस्था के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 6 जुलाई रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट पर हसदेव आरती की गयी। इस दौरान समिति द्वारा आयोजन सम्बन्धी व्यवस्था की गयी थी। आरती के दौरान मां सर्वमंगला घाट पर भक्तों का जमावड़ा लगा रहा जो इस दृश्य के साक्षी बने। उल्लेखनीय है कि नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। नदियाँ सनातन काल से हिंदुओं की आस्था व श्रद्धा का केंद्र और विकास यात्रा की आधार रही हैं। वर्तमान में नदियों में प्रदूषण सहित अन्य समस्याएं, मनुष्य के सनातन जीवन पद्धति का पालन नहीं करने से उतपन्न हुई हैं। इस दिशा में निष्ठा से कार्य करने पर निश्चित ही नदियाँ प्रदूषण मुक्त होंगी। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा पर आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर भी हसदेव आरती की गयी। उक्त हसदेव आरती में महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी बनी। इसके अलावा विशिष्ट यजमान राष्ट्रसेविका समिति की जिला कार्यवाहिका गीता सिंह, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा गोयल, सतनामी कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष डॉ. बरखा रानी कुर्रे, अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति की महिला संयोजिका लक्ष्मी नायक सहित बड़ी संख्या में आम गणमान्य नागरिक, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24410

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28277
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-037

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.