साफ सफाई करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नेहरू नगर कुसमुंडा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान किया गया मंदिर के चारों तरफ झाड़ू मार कर साफ सफाई की गई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नई पहचान बनाई है।

इस अवसर पर *मंडल महामंत्री विकेश झा, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सुनीता पाटले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सुखदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, रामेश्वर सोनी, गुरदीप सिंह, हेमा शर्मा, पार्षद सरवन यादव, पार्षद राजकुमार कंवर, पार्षद राकेश पटेल, राजेश पटेल अभिषेक पटेल, अभिलाष यादव, रावेद्र पटेल जितेंद्र साहू ,रितेश सिंह ,नीलकंठ, तिलक, कुलदीप साहू, गायत्री मंदिर से चंडी यादव जी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


















