Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»पुराने कोरबा को संवारने निकली निगम की टीम, सीतामणी मुख्य मार्ग होगा अवैध कब्जे से मुक्त *आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निकली निगम की एक्शन टीम*
    Blog

    पुराने कोरबा को संवारने निकली निगम की टीम, सीतामणी मुख्य मार्ग होगा अवैध कब्जे से मुक्त *आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निकली निगम की एक्शन टीम*

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-28No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/शहर के मुख्य प्रवेश स्थल सीतामणी मुख्य मार्ग क्षेत्र को लोगों ने बदसूरत बना रखा है, दुकानों व घरों के सामने मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे, बांस बल्ली तारपीन तानकर अतिक्रमण, सड़क पर लगने वाले अवैध ठेलों द्वारा की जा रही गंदगी, बालू, मिट्टी, गिट्टी, निर्माण सामग्री की सड़क पर डम्पिंग ने उक्त खुबसूरत व चौड़ी मुख्य सड़क को बदहाल कर रखा है। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम सीमामणी क्षेत्र पहुंची तथा वहॉं की बदहाली दूर करने, व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद प्रारंभ की, नागरिकों को अब उम्मीद बंधी है कि शायद वहॉं कि बदसूरती अब दूर होगी, व्यवस्थाएं सुधरेंगी तथा शहर प्रवेश स्थल व मुख्य मार्ग संवरेगा, अतिक्रमण अवैध कब्जे व गंदगी से मुक्त होगा।’’ जो भी करें-बेहतर करें ’’ की थीम के साथ नगर निगम प्रशासन शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद में जुट गया है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिदिन निगम की एक्शन टीम शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर रही है तथा व्यवस्थाओं को सुधारने की त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम पूरे लाव-लश्कर के साथ पुराने कोरबा शहर के सीतामणी क्षेत्र में पहुंची तथा सीतामणी से लेकर पुराने बस स्टैण्ड व कोतवाली तक डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए वहॉं की व्याप्त अव्यवस्थाओं, अतिक्रमण, अवैध कब्जों, फैलाई जा रही गदंगी का सघन जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने का कार्य प्रारंभ किया। एक्शन टीम के द्वारा इस दौरान उक्त पूरे मार्ग पर किए गए अनेकों दर्जन अवैध कब्जों व अतिक्रमण से मार्ग को मुक्त कराया, सामग्रियों की जप्ती की व अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की गई।नालियों के ऊपर निर्माण, हटाने की नोटिस सीतामणी से लेकर पुराने बस स्टैण्ड गीतांजलि भवन व कोतवाली तक के सम्पूर्ण मुख्य मार्ग में सड़क के किनारे स्थित नाली के ऊपर लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण करा लिए गए हैं, इन्हीं नालियों के ऊपर विक्रय सामग्री रखकर व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं, नालियों के बंद होने से सफाई करने में बेहद कठिनाईयॉं उपस्थित हो रही है, नालियों में जाम लग रहा है, इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय के निर्देश पर निगम की एक्शन टीम ने सभी संबंधित लोगों को नोटिस दी तथा तीन दिवस के अंदर नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए, अन्यथा की स्थिति में निगम हटाने की कार्यवाही करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित लोगों की होगी।विक्रय सामग्री सड़क पर, फुटपाथ पर कब्जा, लगा जुर्माना भ्रमण के दौरान दर्जनों स्थल पर विक्रय सामग्री सड़क पर रखी पाई गई, वहीं दुकानों के सामने फुटपाथ व सड़क पर स्थाई शेड भी निर्मित करा लिए गए हैं, सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से विज्ञापन फ्लैक्स लगाए गए हैं, दुकानों व घरों के सामने सड़क व फुटपाथ पर बोरियों में भरकर व खुला कचरा डम्प किया गया है, परिणाम स्वरूप उक्त मार्ग बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। आयुक्त श्री पाण्डेय के निर्देश पर एक्शन टीम ने संबंधितों पर अर्थदण्ड आरेपित किया, अवैध कब्जों को हटवाया, अवैध विज्ञापन फ्लैक्स आदि की जप्ती की तथा संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी कि वे दोबारा ऐसी स्थितियॉं निर्मित न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।अस्पताल प्रवेशद्वार स्थल बदहाल, हुई सुधारने की त्वरित कार्यवाही – कोरबा पुराने शहर मुख्य मार्ग स्थित कोरबा ऐतिहासिक हास्पिटल रानी धनराकुंवर अस्पताल के सामने प्रवेशद्वार के समीप रोड़ में अनेकों ठेलों ने अतिक्रमण कर रखा था, इन ठेलों से उत्सर्जित गंदगी चारों ओर बिखरी पड़ी थी, अस्पताल प्रवेशद्वार के समीप कचरा गंदगी व अवैध कब्जे को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर एक्शन टीम ने एक्शन लेते हुए इन अवैध ठेलों को वहॉं से हटवाया, प्रवेश स्थल की साफ-सफाई कराई तथा अवैध कब्जा व गंदगी करने वालों पर अर्थदण्ड भी लगाया।व्यवस्थित होगा इतवारी बाजार तिराहा गीतांजलि भवन के आगे व इतवारी बाजार से पहले स्थित तिराहे पर काफी संख्या में फल आदि के ठेले अवैध रूप से लगाए जा रहे हैं, बैग थैला आदि का विक्रय सड़कों पर किया जा रहा है, जिसके कारण वहॉं का यातायात व आवागमन व्यवस्था सदैव अस्त-व्यस्त रहती है, जबकि उक्त स्थल वाहनों के आवागमन का व्यस्ततम मार्ग है, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने वहॉं की बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया तथा वहॉं लगने वाले अवैध ठेलों, गुमठियों, बैग थैला विक्रेताओं को हटाने के साथ-साथ उक्त तिराहे को टं्रेगल या स्क्वायर स्वरूप में ग्रील लगाकर वहॉं का सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश दिए, इससे एक ओर जहॉं स्थल की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर अवैध कब्जे से मुक्ति मिलेगी व वहॉं की यातायात व्यवस्था सुधरेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01150

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13130

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1630

    कोरबा जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा…

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: मतदान सम्पन्न, मतपेटी सील, अब परिणाम का इंतजार

    2026-06-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.