जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग 2021 बैच के आठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना की गई है जिनमें श्री उदित पुष्कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला दंतेवाड़ा से नगर पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा, श्री आकाश कुमार शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग, श्री रोहित कुमार शाह नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला सुकमा, श्री रविन्द्र कुमार मीणा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला बीजापुर में नवीन पदस्थापना गई है, इनके अतिरिक्त चार और अफसरों को भी नवीन पदस्थापना दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



