रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़)

सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ में चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगा है दोनों दल प्रचार प्रसार तेज कर दी है।वही रायगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने लैलूंगा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुये। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर का जयंती है। बाबा साहब के बनाये गए संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। भाजपा नही चाहती कि संविधान सुरक्षित रहे। भाजपा मँहगाई को कम करने में न काम रही है। लैलूंगा विधायक विद्यामती सिदार ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ रिचार्ज किया और रायगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ मेनका देवी को अधिक मतो से जिताने के लिये संकल्प लिया।पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने भी सभा को संबोधित किया।ओम सागर पटेल जिला पंचायत सदस्य, ठंडाराम ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा, बिहारी लाल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष तमनार,रमेश भगत पार्षद, विरेंद्र शाह युवा कांग्रेस, मानिक पटनायक विरिष्ट कांग्रेसी नेता,मुकुंद पटनायक उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,संपति सिदार जनपद सदस्य, शांति पैकरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विकास शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी,परमेश्वर दास बैरागी NSUI अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौहान प्रभारी किसान कांग्रेस, देवेन्द्र शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















