Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»वेदांता मैनेजमेंट द्वारा अवैध उत्खनन जारी,मुर्दों के कब्र को भी नही बक्स रहे,खुलेआम ओवरलोड मिट्टी का परिवहन।
    Blog

    वेदांता मैनेजमेंट द्वारा अवैध उत्खनन जारी,मुर्दों के कब्र को भी नही बक्स रहे,खुलेआम ओवरलोड मिट्टी का परिवहन।

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-03-22
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वेदांता ग्रुप के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत कोई नई बात नहीं है लेकिन अब अतिक्रमण के बाद अवैध उत्खनन की शिकायत सामने आ रही है वेदांत के प्रोजेक्ट गेट के सामने शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन इस कदर किया जा रहा है कि मुर्दो के कब्र तक को नहीं बक्शा जा रहा है।

    जी हां ताजा मामला प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के सामने का है जहां से अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है और उत्खनन के बाद उस मिट्टी को हाईवि वाहनों में ओवरलोड भरकर बिना तर्पॉलिन के खुले में परिवहन किया जा रहा है। मिट्टी के इस परिवहन ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन का मुख्य और एकमात्र सीसी रोड सड़क बड़े-बड़े वाहनों के परिवहन से जहां एक ओर टूटने लगे हैं वहीं भारी वाहन के कारण जनहानि की आशंका बनी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है की बड़ी-बड़ी गाड़ियां जिस ओवर स्पीड में और ओवरलोडिंग से चल रही है उसे जहां एक ओर धूल उड़ रही है वही दूसरी ओर मिट्टी सड़क पर गिर रहे हैं वहीं छोटे-छोटे बच्चे कब इन गाड़ियों के चपेट में आ जाए और कब बड़ी दुर्घटना घट जाए यह कहा नहीं जा सकता।वेदांता ग्रुप के द्वारा लगातार मनमानी का कई उदाहरण सामने आता रहा है लेकिन उनके इस मनमानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा किसी तरह का कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप स्थानी लोगों ने लगाया है यही कारण है वेदांता मैनेजमेंट की मनमानी बदस्तूर जारी है।

    आखिर क्या कारण है कि वेदांता के किसी भी कार्य को लेकर नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा वेदांता के हर एक कार्य में नियम को दरकिनार करते हुए खुला मनमानी करने का छूट दे दिया गया है और यदि नहीं है तो उनके द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन ओवरलोड परिवहन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।कार्यवाही के अभाव में जहां एक ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के सारे मापदंडो की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।वेदांता के द्वारा किया जा रहा है अवैध उत्खनन से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है जानकारों की माने तो मिट्टी के परिवहन और उत्खनन को लेकर खनिज विभाग से विधिवत अनुमति लेने की आवश्यकता होती है जिसके बाद अभिवहन पास जारी किया जाता है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी है ओवरलोडिंग की स्थिति में कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाता है लेकिन वेदांता मैनेजमेंट के द्वारा खुलेआम ओवरलोडिंग गाड़ी चलवाया जा रहा है।इस तरह के मामलों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि संयंत्र के आड़ में शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को कार्यवाही का भय हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24410

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28277
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-037

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.