*24 जुलाई 2025 को रायपुर प्रेस क्लब में अपराह्न 3 बजे से*

इस वर्ष का *लोकजतन सम्मान* बस्तर के शहीद पत्रकार *मुकेश चंद्राकर* को उनकी निर्भीक, मैदानी तथा कॉर्पोरेट विरोधी जुझारू पत्रकारिता के लिए दिया जायेगा। इस समारोह से *शैलेन्द्र शैली व्याख्यानमाला* की भी शुरुआत होती है, जो 7 अगस्त तक चलती है। सम्मान समारोह में इस वर्ष इस श्रृंखला का पहला व्याख्यान *लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां* विषय पर वरिष्ठ पत्रकार *उर्मिलेश (नई दिल्ली)* देंगे। इस पूरे समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार *दिवाकर मुक्तिबोध* करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक तथा पूर्व महाधिवक्ता *कनक तिवारी* होंगे। ◾ लोकजतन पिछले 26 वर्षों से बिना किसी व्यवधान और बिना किसी सरकारी या कार्पोरेटी विज्ञापन के लगातार प्रकाशित होने वाला मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का पाक्षिक है।*हमारे आपसे दो आग्रह हैं* :*एक* : इस समारोह में आप अवश्य पधारें ।*दो* : इस आयोजन के लिए जो भी योगदान दे सकते हैं, दें ताकि जनपक्षधरता की पत्रकारिता को प्रोत्साहित किया जा सके ।◾ फोन ट्रांसफर के लिए *9425006716* बैंक ट्रांसफर के लिए *मध्यप्रदेश लोकजतन*, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बरखेडी ब्रांच, भोपाल, *अकाउंट नबर 5300285956*, IFES code *SBIN0030230*शुभकामनाओं सहित,*संध्या शैली*, प्रकाशक *बादल सरोज*, सम्पादक*सुरेन्द्र जैन*, प्रबन्धक*


















