Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»समूह बालको की पहली महिला लोकोमोटिव इंजन टीम की नियुक्ति
    Blog

    समूह बालको की पहली महिला लोकोमोटिव इंजन टीम की नियुक्ति

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/लैंगिक समावेशिता में एक प्रमुख मील का पत्थर है, जो महिलाओं को दुनिया के सबसे बड़े एल्यूमिनियम संयंत्रों में से एक में महत्वपूर्ण संचालन का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाती है। भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमीनियम ने झारसुगुडा स्थित कंपनी के विश्व स्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर में महिला लोकोमोटिव इंजन टीम की तैनाती की घोषणा की है। वेदांता समूह में यह इस किस्म की पहली तैनाती है, इसके साथ ही कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में समावेशिता और लैंगिक विविधता को बढ़ाने की दिशा में अग्रणी कदम उठाया है।इस ऐतिहासिक पहल से महिला पेशेवरों को संयंत्र के सबसे महत्वपूर्ण लॉजिस्टिकल ऑपरेशंस में से एक, यानी एक समर्पित लोकोमोटिव इंजन व रेक के जरिए कच्चे माल की आंतरिक आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नई तैनात टीम इस आवश्यक संपत्ति के कुशल व सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव का दायित्व निभाएगी और इसमें शामिल हैं- चार लोको ड्राइवर (शिफ्ट में काम करने वाले), एक गेटवुमन और दो सहायक कर्मचारी हैं।वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा की ’’वेदांता एल्यूमिनियम में, हम मानते हैं कि सच्ची प्रगति समान अवसर से आती है, जहां सभी को योगदान करने, आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का मौका मिलता है। समावेशिता हमारे लिए सिर्फ एक बुनियादी मूल्य नहीं है, यह नवाचार, लचीलेपन और प्रचालन उत्कृष्टता के लिए उत्प्रेरक है। पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान भूमिकाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भारतीय विनिर्माण के मूल ढांचे को बदल रही है। हमारी महिला लोकोमोटिव टीम की तैनाती रूढ़ियों को तोड़ने और औद्योगिक संचालन में महिलाओं के लिए सार्थक रास्ते बनाने के हमारे सफर में एक और मील का पत्थर है। लॉजिस्टिक्स और उत्पादन से लेकर महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्यों तक, हमारी महिला पेशेवर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं और भावी पीढ़ियों को देश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने में अपनी भूमिका की फिर से कल्पना करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।’’वेदांता एल्यूमिनियम के सीओओ सुनील गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की ’’वेदांता एल्यूमिनियम में हमने जानबूझकर अपनी सभी भूमिकाओं को लिंग-भेद रहित बनाया है, जिससे धातु, खनन और विनिर्माण उद्योगों के भीतर मुख्य परिचालनों में करियर तलाशने की इच्छुक महिलाओं के लिए अवसरों की दुनिया खुल गई है। यह पहल वेदांता एल्यूमिनियम में यह सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों में नवीनतम है कि हम अपनी नियुक्तियों के मामले में दृढ़ संकल्प, कौशल और सफल होने की इच्छा को अन्य सभी कारकों से ऊपर प्राथमिकता देते हैं। हमारा मानना है कि इन प्रयासों के माध्यम से, हम न केवल एक अधिक विविध उद्योग का निर्माण करते हैं, बल्कि एक अधिक लचीला राष्ट्र भी बनाते हैं।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03857

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24434

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28305
    Don't Miss
    Blog

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    By जितेंद्र हथेल2026-09-1728

    कोरबा। उरगा मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां…

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.