Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»अपराध»साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
    अपराध

    साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-03-25No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घटना का विवरण:
    प्रार्थी ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से 2:15 बजे के बीच, वे एवं उनका परिवार कुछ जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। लौटने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 305(ए) व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

    जांच एवं गिरफ्तारी:
    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिश ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी श्री रविंद्र मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई और मध्य प्रदेश के शहडोल व अनूपपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 23 जनवरी को चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से दो सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की बिछिया तथा 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किए गए दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

    अतिरिक्त धाराएं
    जांच में यह पाया गया कि आरोपी संगठित होकर अपराध करते थे, अतः धारा 111(2)(ख) व 317(4) बीएनएस भी लगाई गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:

    दीपक सिंह नेताम, उम्र 30 वर्ष, पिता: रामनरेश नेताम, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

    कमलेश सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, पिता: रमेश सिंह गोंड, निवासी: बसंतपुर दफाई, थाना चचई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

    संतोष सिंह गोंड, उम्र 51 वर्ष, पिता: स्व. फूलचंद सिंह गोंड, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

    सराहनीय सहयोग:
    इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी,अजय सोनवानी, एसआई संतोष कुमार तांडी, आरक्षक संजय कश्यप, चंद्रविजय चंद्रा, अशोक चौहान, उमेश खूंटे, सुशील यादव एवं डेमन ओग्रे का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की मांग,चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा पत्र

    2024-07-162

    मध्यप्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने तस्करों ने अपनाया नायाब तरीका, पुलिस ने ऐसे किया राजफाश

    2024-02-132

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-071

    आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी: प्रधान0 विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे 5 दिवसीय कार्यक्रम, समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

    2025-08-051
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-071

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.