Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-06

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»हसदेव एक्सप्रेस में यात्रीयो को मिलेगी एलएचबी कोच की सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर आरामदायक एवं संरक्षित यात्रा सुविधा
    Blog

    हसदेव एक्सप्रेस में यात्रीयो को मिलेगी एलएचबी कोच की सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर आरामदायक एवं संरक्षित यात्रा सुविधा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-03-23No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस तारतम्य में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में योजनाबद्ध तरीके से पुराने पारंपरिक आईसीएफ कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
    एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक व सुविधायुक्त होता है। रेल परिचालन की दृष्टि से एलएचबी कोच काफी सुरक्षित भी है। वर्तमान समय की मांग पर अगर स्पीड की बात की जाए तो ये कोच सामान्य कोचों की अधिकतम गति 110-130 कि.मी. की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाईन की गई है। इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है। आईसीएफ़ कोच की तुलना में एलएचबी कोच में बर्थ की संख्या भी अधिक होती है। इससे रेल यात्रियों को अधिक से अधिक बर्थ की सुविधा प्रदान करने में भी सहायता मिल रही है। एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है। वही दाएं-बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है।
    उपयुक्त सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में पारंपरिक कोचों के बदले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 23 मार्च से तथा 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 24 मार्च से उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह गाड़ी 01 एसएलआरडी, 05 चेयरकार, 01 वातानुकूलित चेयरकार, 07 जनरल कोच एवं 01 लगेज/जेनेरेटर/ब्रेक वेन सहित कुल 15 कोचों के साथ चलाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-06

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0176

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0640

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-0511
    Don't Miss
    Blog

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0640

    कोरबा जिले के कुसमुंडा बाईपास मार्ग स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश ने विकास…

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.