Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»चिरायु योजना से इलाज कराकर देवांश अब सुन व बोल सकेगा
    Blog

    चिरायु योजना से इलाज कराकर देवांश अब सुन व बोल सकेगा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-08-27
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला के कुशल मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) के तहत चिरायु योजना के ज़रिए, जन्म से 18 साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है और उन्हें मुफ़्त इलाज दिया जाता है. इस योजना का मकसद, बच्चों में जन्म के समय से मौजूद दोष, कमियां, बीमारियां, विकलांगता, और विकास संबंधी देरी को पहचानकर, जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराना है. चिरायु योजना के तहत, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों की जांच की जाती है और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें मुफ़्त में इलाज दिया जाता है. इस योजना के तहत, कटे-फटे होंठ, जन्मजात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर, श्रवण बाधा (जन्मजात बधिरता), और इस तरह की 30 तरह की बीमारियों और विकृतियों का इलाज किया जाता है। ज़रूरत पड़ने पर, बच्चों को किसी बेहतर सुविधा वाले अस्पताल में भी रेफ़र किया जाता है। इस योजना के तहत, स्वास्थ्य सुविधाओं में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ए.एन.एम. व लैब टेक्नीशियन के ज़रिए, सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व घरों में भी जाकर नवजात शिशुओं की जांच की जाती है।
    ऐसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के चिरायु टीम (ब) ने अपने दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समीपस्थ ग्राम हिच्छा आंगनबाड़ी केंद्र 19 जनवरी को गयी थी। जहां देवांश 2 वर्ष के बालक को श्रवण बाधित पाया, बच्चे को सुनने की क्षमता में कमी साथ ही बाह्य ध्वनि के प्रति कोई भी रिस्पॉन्स नही करते पाया। इस पर टीम ने परिजनों को समझाया और ईलाज के लिए प्रेरित किया।
    पूर्व में हुए सफल इलाज के बारे में भी बताकर मार्गदर्शन किया।
    इस तरह से उच्च स्तरीय जांच व इलाज हेतु टीम ने जतन केंद्र रायगढ़ रिफर किया जहां 3 माह के स्पीच थेरेपी के बाद कॉकलियर इम्प्लांट नामक कान की श्रवणशक्ति हेतु सर्जरी के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया। जहां हर अलग-अलग स्तर पर जांच, वेक्सिनेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस बीच टीम के द्वारा बराबर सलाह मशवरा व इलाज हेतु मनोबल बढ़ाने का कार्य किया गया साथ ही आवश्यक कागजात, दस्तावेज भी समयानुसार पूर्ण करते गए। कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी हेतु
    एम्स अस्पताल रायपुर में 9 अगस्त 24 को भर्ती किया गया फिर 13 अगस्त 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी पूर्ण की गई फिर डॉक्टरों द्वारा 9 दिन तक अपने ऑब्जर्वेशन में रखने के उपरांत 23 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  30 अगस्त 2024 को कॉकलियर इम्प्लांट किया गया। मशीन को स्वीच ऑन किया जाएगा फिर बालक देवांश की सुनने व बोलने के अभ्यास हेतु स्पीच थेरेपी की प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रकार के ऑपरेशन हेतु 6-7 लाख रुपए लगते हैं जो चिरायु योजना के तहत निःशुल्क होता है। असल में चिरायु योजना ऐसे ही जरूरमंद बच्चों के लिए ही है जिन्हें समय पर पहचान कर इलाज की सुविधा मुहैया कराती है। चिरायु योजना से देवांश के माता पिता बेहद खुश हैं और शासन की महत्वाकांक्षी योजना का व पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस सफल कार्य के पीछे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एल. सिदार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री एन एल इजारदार, जिला नोडल (चिरायु) डॉ पी डी खरे, टीम के सदस्य डॉ नम्रता मिंज, डॉ प्रभा सारथी, डॉ गौरी, डॉ बबीता पटेल, डॉ बद्री विशाल सेक्टर गोड़म के प्रभारी श्री ओम प्रकाश कुर्रे जी व आर एच ओ विमला खटकर का सहयोग रहा है।

    *“जन्मजात बधिरता या गूंगापन को आंगनबाड़ी स्तर पर ही जांच व पहचान व आवश्यक ईलाज लेने से समुदाय में इसका प्रभावदर को कम किया जा सकता है। बच्चा जब सुनेगा, तभी बोलेगा। बच्चे के जीवन पर बहरेपन के प्रभाव को कम करने के लिए स्वयं माता-पिता में जागरूकता व पहचान सही संयोजन कर इसका प्रारंभिक निदान करना और विभिन्न प्रबंधन उपकरणों का उपयोग करना आवश्यकतानुसार चिकित्सक के मार्गदर्शन में  शुरू कर देना चाहिए।”*

    *“बच्चों में पाए जाने वाले इस जन्मजात बधिरता व श्रवण दोष की रोकथाम, शीघ्र पहचान, उपचार व रैफरल जैसी सेवाओं की उलपब्धता चिरायु योजना के तहत प्रदाय की जाती है। इस प्रकार के महंगे ऑपरेशन 2वर्ष से 5वर्ष तक के बच्चों में सफल होते हैं, अतः चिरायु टीम त्वरित जांच व चिन्हांकन कर एकतरफा बधिरता (एस.एस.डी.) होने पर कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी हेतु सक्रियता से कार्य करती है।”*

    *“आप सभी के सहयोग से मेरे बेटे देवांश के कान का आपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है. इसके लिए सारंगढ़ की पूरी चिरायु टीम व स्वास्थ्य विभाग का हार्दिक धन्यवाद* *करता हूँ।”*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24413

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28287
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-038

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.