Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»कोरबा»वृद्धजनों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवसमतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप प्रदर्शन और शपथ लिया गया
    कोरबा

    वृद्धजनों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवसमतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप प्रदर्शन और शपथ लिया गया

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-10-01
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ )

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में किया गया। इस अवसर पर सत्ताधारी दल के स्थानीय प्रतिनिधि देवेंद्र रात्रे, मीरा जोल्हेे, सरपंच फुलेश्वरी महेश समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, सतीश यादव परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम प्रखर चंद्राकर,डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से उप संचालक विनय तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सामूहिक और एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान ने कहा कि हमें अपने माता माता-पिता का भरपूर सहयोग करना चाहिए। वृद्धावस्था होने पर उन्हें घर का पुराना सामान की तरह बाहर वृद्ध आश्रम में छोड़कर नहीं आना चाहिए। वर्तमान पीढ़ी के स्कूली बच्चों को ज्ञान देते हुए कहा कि जैसे हम बोलेंगे वैसे ही काटेंगे। एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज के नींव हैं। सभी विभागों के द्वारा वृद्ध जनों की कल्याण के लिए कार्य करते हैं। किसी कार्यालय में कोई वृद्ध जन यदि जाएं तो शासकीय कर्मी उनका सहयोग करें। छात्र अपने वृद्ध (दादा दादी नाना नानी) के साथ समय बिताएं। परिवार के किसी भी कार्य के समाधान के लिए सभी विभाग खुले हैं इनका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके लायक कोई समस्या का समाधान हो तो वह उनके कार्यालय में आकर उनको अवगत करा सकते हैं। इसी प्रकार सभा को समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि घर में एक वृद्ध जन का होना बहुत जरूरी है। वृद्धजन के रहने से परिवार का सहारा रहता है। स्कूल के प्राचार्य विभावरी ठाकुर ने कहा की वृद्धजन का आशीर्वाद किसी भी कार्य के लिए बहुत आवश्यक है और उनके आशीर्वाद से सभी कार्य पूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ निराला, वरिष्ठ समाजसेवी अब्बास अली एवं न्यू लायंस क्लब सारंगढ़ के मुख्य कैजार (दोनो भाई) को एक साथ सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सभा में वृद्ध जनों को शॉल और श्रीफल से अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया। वृद्ध जनों के साथ कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वृद्धजन विजयी हुए। वृद्ध जनों के साथ में अतिथियों ने सामूहिक भोज किया। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में डॉक्टरी इलाज के लिए एलोपैथी और आयुर्वेद दोनों का स्टॉल लगाया गया था जिसमें ग्रामीण और वृद्ध जनों ने अपना इलाज कराया। इस दौरान सभी नागरिकों द्वारा वृद्धजनों को सहयोग करने का शपथ लिया गया। शपथ कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए भी शपथ लिया गया। स्वीप के आकार में स्कूली बच्चों ने मतदाता वोट देने के लिए अपना जागरूकता प्रदर्शन किया। सभा को वृद्धजन और मतदाता जागरूकता के पोस्टर से सजाया गया था। सभी नागरिकों के लिए दोपहर भोजन का व्यवस्था किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03856

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24430

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28304
    Don't Miss
    Blog

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    By जितेंद्र हथेल2026-09-1721

    कोरबा। उरगा मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां…

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.