Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»कोरबा»जिले की सड़कों का कायाकल्प करने 143 करोड़ रू. की दी गई नवीन स्वीकृति – उद्योग मंत्री
    कोरबा

    जिले की सड़कों का कायाकल्प करने 143 करोड़ रू. की दी गई नवीन स्वीकृति – उद्योग मंत्री

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-05-17
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    (मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के 07 वार्डो को दी साढे़ 68 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो की सौगात, किया भूमिपूजन)

    (उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन)

    कोरबा 17 मई 2025 – प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा व कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 14-15 महीनों के दौरान लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेकों कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, मैंं भरोसा दिलाता हूंॅ कि कोरबा के विकास हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
    उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 11 संजयनगर में आयोजित विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 01, 05, 07, 09, 11 एवं 13 में 68 लाख 30 हजार रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं, आज संजयनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आगे कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है तथा आश्वस्त करता हूॅं कि कोरबा के विकास में किसी प्रकार का अवरोध उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

    जनहितैषी योजनाओं से लोगों को पहुचांया जा रहा लाभ

    इस मौके पर श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह जी ने दर्जनों जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया था किन्तु पूर्ववर्ती सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया था, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में पुनः हमारी सरकार बनी तथा इन जनहितैषी योजनाओं को पुनः चालू कर आज इन योजनाओं का लाभ लाखों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी थी कि प्रदेश की माताओं-बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में डालें जाएंगे, आज महतारी वंदन योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है तथा माताओं-बहनों को प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रूपये भेजा जा रहा है। इसी प्रकार किसानों के हित में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं तथा समाज के सभी वर्ग के लिए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर उन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

    विगत 15 माह में कोरबा के विकास को मिले नए आयाम

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हमारी सरकार बनते ही कोरबा के विकास को नए आयाम मिले हैं, मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन, सहयोग व आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिए मिल रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप कोरबा में अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, आमजनता की मांगें पूरी हो रही हैं, उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं।

    इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

    आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 01 अंतर्गत शास.उ.मा.वि. कोरबा में 06 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकिल स्टैण्ड निर्माण, वार्ड क्र 05 अंतर्गत इंदिरा नगर में 05 लाख रूपये की लागत से पण्डाल एवं मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 05 बुधिया पेट्रोल पम्प से गांधी चौक मंदिर तक 25 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्र. 07 अंतर्गत नवनीत रजक घर के पास 07 लाख रूपये की लागत से चबुतरा निर्माण, वार्ड क्र. 09 अंतर्गत इमलीडुग्गू में 05 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का मरम्मत व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्र. 11 अंतर्गत संजय नगर उपस्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक भवन के पीछे तक 10 लाख रूपये की लागत से नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण तथा वार्ड क्र. 13 अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से वृद्धजनों हेतु सियान सदन का निर्माण कार्य शामिल हैं।
    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, युगल कैवर्त, रूबी देवी सागर, सुषमा साहू, सुलोचना यादव, उपेन्द्र पटेल, राधा महंत, प्रभा टीकम राठौर, ईश्वर पटेल, धनश्री साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, राकेश नागरमल अग्रवाल, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास महंत, टीकम राठौर, के.डी.वैष्णव, नीमेश्वरी पटेल, धनबाई यादव, रामशंकर साहू, अनिल यादव, प्रकाश राठौर, निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार शांडिल्य, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, उप अभियंता अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03857

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24430

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28305
    Don't Miss
    Blog

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    By जितेंद्र हथेल2026-09-1726

    कोरबा। उरगा मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां…

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.