Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    2026-05-13

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13

    कुसमुंडा के भुट्टा चौक में सड़क हादसे में एक SECL कर्मी की मौत के बाद अब सड़क मरम्मत का काम शुरू तो किया गया है, लेकिन काम की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    2026-05-13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री लखनलाल *कोहड़िया में 1 करोड़ 82 लाख रू. से किए गए सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण*
    Blog

    सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री लखनलाल *कोहड़िया में 1 करोड़ 82 लाख रू. से किए गए सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण*

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-28No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/कोरबा/प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि सन 2047 तक सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, विगत 11 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विकास को जो रफ्तार दी है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटियों को अल्प समय में पूरा कर यह साबित किया है कि हमारी सरकार आमजनता की हितैषी सरकार है, उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दर्जनों जनहितैषी योजनाएं चालू की थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दी थी, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पुनः उन योजनाओं का क्रियान्वयन कर समाज के गरीब, निर्धन, बेसहारा, असहाय के साथ-साथ अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचा रहे हैं। उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा एन.टी.पी.सी. के सी.एस.आर. मद से प्रदत्त राशि से वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख 83 हजार रूपये की लागत से जर्जर डामरीकृत सड़कों का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उक्त महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बने 16 माह हुए हैं, इस अवधि में कोरबा जिले के लिए जिला खनिज न्यास मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा कुछ कार्यो की निविदा आदि की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होने कहा कि मैं कोरबा क्षेत्र की देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाता हूॅं कि कोरबा के समग्र विकास के लिए कभी कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता की मांग एवं उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही विकास कार्यो को गति व दिशा दी जाती रहेगी।

    पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें

    प्रतिष्ठान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने एन.टी.पी.सी. सहित अन्य प्रतिष्ठानों के पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें, यह मेरा आग्रह भी है और निर्देश भी। उन्होने कहा कि पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यकतानुसार वहॉं के समग्र विकास का कार्य प्रतिष्ठान सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि विस्थापित ग्रामों के नागरिकों का दर्द क्या होता है, यह वहीं व्यक्ति समझ सकता है जो इस दर्द से गुजरा हुआ हो, अतः इन ग्रामों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना प्रतिष्ठानों का नैतिक व सामाजिक दायित्व भी है।

    कोरबा में विकास पुरूष की छबि बनी है उद्योग मंत्री

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की छबि कोरबा में एक विकास पुरूष के रूप में निर्मित हुई है, उन्होने अपने महापौर कार्यकाल के दौरान कोरबा का जिस तरह से विकास किया, वह अपने आप में अद्वितीय है, अब वे प्रदेश के उद्योग मंत्री है, 15 माह में मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा में विकास को जो गति दी है, वह अपने आप में काबिले तारीफ है, मुझे प्रसन्नता है कि उनके मार्गदर्शन में मुझे जनसेवा का अवसर मिल रहा है, महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझ से आपकी जो भी अपेक्षाएं होगी वह अवश्य पूरी की जाएंगी।

    कोरबा का समग्र विकास-एकमात्र लक्ष्य

    इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डो का समग्र विकास हो, हमारे देवतुल्य नागरिकबंधुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी न हो, यह हमारा एकमात्र लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री एवं कोरबा लाडले विधायक श्री लखनलाल देवांगन का भरपूर मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।

    इस मौके पर पार्षद श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में कराए गए करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम कोरबा के अन्य वार्डो के साथ-साथ इस वार्ड में भी जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद राकेश वर्मा व मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व पार्षद गिरजादेवी पटेल, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, परविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, कृष्णा द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.टी.पी.सी. के सी.एस.आर. हेड शशांक कुमार जैन, सहायक अभियंता सुनील टांडे, सोमनाथ डेहरे, मिलाप बरेठ, रामकुमार राठौर, कपूरचंद पटेल, प्यारेलाल साहू, दूजराम कंवर, जोहनराम पटेल, रवि पोर्ते, बैसाखू कैवर्त, अनिल यादव, भुपेन्द्र साहू आदि के साथ काफी संख्या मेंं नागरिकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    2026-05-13

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13

    कुसमुंडा के भुट्टा चौक में सड़क हादसे में एक SECL कर्मी की मौत के बाद अब सड़क मरम्मत का काम शुरू तो किया गया है, लेकिन काम की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    2026-05-13

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0179

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0677

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1330
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-1312

    मामला कोरबा के पथर्रीपारा क्षेत्र का है। पीड़ित रोहित मिरी, जो ऑटो चालक है, ने…

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13

    कुसमुंडा के भुट्टा चौक में सड़क हादसे में एक SECL कर्मी की मौत के बाद अब सड़क मरम्मत का काम शुरू तो किया गया है, लेकिन काम की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    2026-05-13

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    2026-05-12
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.