Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    2026-08-17

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने किया लगभग 8 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
    Blog

    उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने किया लगभग 8 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-06
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान नगर पंचायत पाली एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत पाली में लगभग 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो के अंतर्गत 4 करोड़ 75 लाख 30 हजार के अनेक कार्यो का भूमिपूजन, 67 लाख 39 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण और नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में 2 करोड़ 10 लाख 42 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य किया। इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक पाली तनाखार श्री तुलेश्वर मरकाम, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पाली श्री अजय जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा श्रीमती सोनी विकास झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास के कार्यों को दुगनी गति से पूरा किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री श्री साव ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के कथनी और करनी में कोई अंतर नही है, सरकार ने आमजनो से जो भी वादा किया है उसे पूरा करने हेतु कटिबद्ध है। श्री साव ने कहा कि राज्य की तरक्की और बेहतरी के लिए नई ओद्योगिक नीति का संचालन कर नौजवानो को रोजगार उपलब्ध करा उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए युक्तियुक्तकरण का बड़ा फैसला लिया गया है।युक्तियुक्तकरण नीति का लाभ पाली तानाखार विधानसभा के पोड़ी उपरोड़ा के सुदूरवर्ती क्षेत्रो के स्कूलों को मिला है। शिक्षकविहीन व एकलशिक्षकीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला सहित पाली तानाखार क्षेत्र में विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। पाली तानाखार विधानसभा में सभी प्रकार के निर्माण व अन्य प्रशासनिक काम तेजी से हो रहा है। अनेक विकास कार्यो के लिए डीएमएफ से पर्याप्त राशि पाली तानाखार को मिल रहा है। आज पोड़ी उपरोड़ा के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु 8 उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि कोरबा की तस्वीर बदल रही है, अब विकास कार्यो से जिले को नई पहचान मिल रही है। जनता के पैसे का उपयोग जनता के हित में किया जा रहा है। पाली नगर पंचायत में पिछले डेढ़ साल में लगभग 8 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    2026-08-17

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03843

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24423

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03309

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28296
    Don't Miss
    Blog

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    By जितेंद्र हथेल2026-08-1713

    कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित…

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15

    राताखार में अवैध रेत परिवहन का खेल? कार्रवाई से पहले ही ट्रैक्टर हटाने की सूचना

    2026-08-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.