Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    2026-06-27

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक, शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    Blog

    सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक, शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-29No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायगढ़ में दिनांक 16 से 20 जुलाई 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ीयो, प्रशिक्षकों एवं ऑफिसियल ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया। राज्य के 88 खिलाड़ियों एवं 14 ऑफिशियल्स ने उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 8 स्वर्ण,13 रजत एवं 37 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर देशभर में छठवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन एवं पुरस्कार विवरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। दोनों ही अवसर पर पुलिस बैंड की धुन पर सभी राज्यों ने शानदार मार्च पास का प्रदर्शन किया। 5 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान भाजपा संगठन मंत्री पवन साय जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, विभिन्न निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष सर्व श्री संजय श्रीवास्तव ,भूपेन्द्र सवननी, अनुराग सिंहदेव, अमरजीत सिंह छाबड़ा, लोकेश कावड़िया, सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, हिमांशु द्विवेदी, नामित जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।*कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत तथा 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। परिणाम इस प्रकार रहे*अंकुश यादव स्वर्ण एवं रजत, श्रेया शुक्ला स्वर्ण, लोकिता चौहान 2 रजत, रेहाना फातिमा ,कपिल पटेल रजत तथा प्रभात कुमार साहू, शुभम यादव, प्रतिभा राय, तबस्सुम सैयद डबल इवेंट, कृष्णा डडसेना, रमेश सहने कांस्य पदक जीता। जुनैद आलम, संजय साहू, हेमंत कुमार यादव ने भी अपने अपने वजन वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया।इस अवसर पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, प्रतिभागी सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    2026-06-27

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03187

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01162

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13152

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25133
    Don't Miss
    Blog

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-2722

    कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.