Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    2026-08-01

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»14 वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य को मिले 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक
    Blog

    14 वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य को मिले 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-09-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा के खिलाड़ियो ने जीते 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 काँस्य

    14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक किया गया । कमलेश देवांगन की मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 खिलाड़ियो के दल ने भाग लेते हुये कुल 22 पदक जीते साथ ही प्रणव राज सिंह, गोपाल यादव, रागिनी साहू, एवं अंजू ने राष्ट्रीय निर्णायक का भूमिका निभाया । प्रतियोगिता में असम टीम ने 29 स्वर्ण 11 रजत और 20 काँस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण 16 रजत 18 काँस्य के साथ द्वितीय , उत्तराखंड 15 स्वर्ण 7 रजत 5 काँस्य के साथ तृतीय स्थान पर रहे। जबकि छत्तीसगढ़ टीम 6 स्वर्ण 5 रजत एवं 11 काँस्य पदको के साथ प्रतियोगिता में 6 स्थान प्राप्त किया।*स्वर्ण पदक* – नैतिक कुमार शर्मा, देवजीत कौशिक, अमन यादव, कुमारी रागिनी, अंजू एवं मेघा माहेश्वरी ने प्राप्त किया।*रजत पदक*- आदित्य रंजन, जयकांत दिगराष्कर, विकास कुमार साहू, अयोना सराह शिबू, भुवनेश्वरी, ने प्राप्त किया।*काँस्य पदक*- अर्णव देवांगन, आदित्य भार्गव, अनिकेत कुमार, गोपाल यादव, रागिनी साहू, डिम्पल देशमुख, गुंजन साहू, चेतना साहू, प्रीति सोनकर, कुमकुम एवं केशव ने प्राप्त किया।

    कमलेश देवांगन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होना था परंतु उपराष्ट्रपति के चुनाव के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा जिस कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रबंधकारिणी समिति से अपने निवास पर बुलाकर आशीर्वाद प्रदान किया एवं खेल की गतिविधियों की जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने दिया। खेल को विभिन्न राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म में लाने हेतू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से आग्रह किया गया। साथ ही बताया कि सीनियर वर्ग में विजेता खिलाड़ी 1 से 8 नवंबर को बाली इंडोनेशिया में आयोजित आठवीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ी किड्स, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में 6 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभाग किया। खिलाड़ीयों ने 56 भार वर्गों में फाइट मुकाबलों के साथ-साथ प्रदर्शनकारी विधाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, चैयरमेन विष्णु सहाय, सचिव शंकर महाबले एवं अन्य पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन को सराहा एवं भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    2026-08-01

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24403

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28243
    Don't Miss
    Blog

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    By जितेंद्र हथेल2026-08-018

    कोरबा जिले में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.