
ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ड्यूटी पूरी करने के बाद होली मनाने अपने घर जा रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक नशे की हालत में था। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके पर गाली-गलौज और गंडागर्दी करने लगा, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन का पंजीयन क्रमांक CG12AT 4592 है (पुलिस द्वारा सत्यापन जारी)।
प्रारंभिक जांच में शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।














