Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केसला गांव में खपरैल में घुसा 10 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    2026-08-12

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    2026-08-10

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»केसला गांव में खपरैल में घुसा 10 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
    Blog

    केसला गांव में खपरैल में घुसा 10 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-08-12
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। रजगामार क्षेत्र के केसला गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा एक ग्रामीण के घर की बाड़ी में रखे खपरैल के बीच जाकर छिप गया। जिस स्थान पर सांप मौजूद था, वहां परिवार का देव स्थल भी था। विशालकाय किंग कोबरा को देखकर परिवार में दहशत फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना तत्काल वन विभाग के कमलेश कुम्हार और सूरज सिंदार को दी गई। इसके साथ ही नोवा नेचर रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को भी जानकारी दी गई।उस समय गांव में बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में खपरैल के बीच छिपे किंग कोबरा का रेस्क्यू करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। थोड़ी सी भी लापरवाही रेस्क्यू टीम के लिए खतरा पैदा कर सकती थी।वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन में वन विभाग के कर्मचारियों तथा रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी और बॉबी श्रीवास ने सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए टॉर्च की रोशनी में काफी मशक्कत की। आखिरकार किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू बैग में रखा गया।आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।रजगामार के प्रभारी कमलेश कुम्हार ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या आसपास कोई भी वन्यजीव दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें। तत्काल वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार किंग कोबरा पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों की मदद लेना ही सुरक्षित और जिम्मेदार कदम है।रेस्क्यू के दौरान केसला के सरपंच, वन विभाग के कर्मचारी और आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    2026-08-10

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03843

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24418

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28294
    Don't Miss
    Blog

    केसला गांव में खपरैल में घुसा 10 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    By जितेंद्र हथेल2026-08-121

    कोरबा। रजगामार क्षेत्र के केसला गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    2026-08-10

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.