सक्ती। सक्ती थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साईं मंदिर से भगवान साईं का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था।मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी सतीश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश ने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद कर जब्त किया।विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी और गवाहों के कथनों तथा अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतीश दुबे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना पलोहा बड़ा का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी के कई मामले दर्ज होने के साथ ही एक स्थायी वारंट भी लंबित बताया गया है।मामले में थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 61(2)(बी) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




