कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नोटरी से तलाक होने के बाद भी एक युवक अपनी पूर्व पत्नी के ससुराल पहुंचा और कथित तौर पर एयर गन से उसकी हत्या करने की कोशिश की। समय रहते महिला ने खुद को बचा लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।कोरबा के रामपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आरोपी सतीश कश्यप अपनी पूर्व पत्नी के ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने एयर गन के बल पर महिला की जान लेने की कोशिश की। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश कश्यप और उसके साथ मौजूद बताए जा रहे उसके मामा जितेंद्र चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब घटना में प्रयुक्त एयर गन, घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आरोपियों पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए बुलंद आवाज़ न्यूज़ के साथ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














