Tuesday, February 24, 2026
HomeBlogChhattisgarh : महादेव सट्टा ऐप मामले में कई लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी...

Chhattisgarh : महादेव सट्टा ऐप मामले में कई लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

रायपुर : महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द पूरक परिवाद पेश करने वाली है। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता और उनके परिजनों को आरोपी बनाने की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि उनके खिलाफ पड़ताल में ईडी को पर्याप्त सबूत और गवाह मिल गए हैं। इसलिए उनका नाम परिवाद में शामिल करने की तैयारी है। इसके अलावा इसमें पिछली सरकार के कुछ प्रभावशाली लोगों को भी आरोपी बनाया जा रहा है।

महादेव सट्टा में ईडी कुछ अधिकारियों और कारोबारियों पर छापे भी मार सकती है। ईडी को पड़ताल के दौरान नया तथ्य मिला है। अब तक ईडी महादेव सट्टा केस में 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 13 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनकी कोर्ट के माध्यम से गिरफ्तारी होगी। कोर्ट ने कुछ लोगों को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वही रायपुर पुलिस ने भी महादेव सट्टा की जांच तेज कर दी है। 7 दिन के भीतर 21 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस को बड़ा क्लू मिला है, जिसमें पड़ताल की जा रही है। इसमें टेलीकॉम कंपनी और बैंक के अधिकारियों के भूमिका की जांच की जा रही है। कुछ बड़े बुकियों का भी लिंक मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular