Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
साफ सफाई करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नेहरू नगर कुसमुंडा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान किया गया मंदिर के चारों तरफ झाड़ू मार कर साफ सफाई की गई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर *मंडल महामंत्री विकेश झा, प्रदेश मंत्री अनुसूचित…
सक्ति। श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था कि मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम देवरमाल में मुड़ापार के पास कुछ जुआड़ियान तासपत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के उपस्थिति में विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर…
सक्ति। प्रार्थी घुरवादास महंत साकिन नंदेली थाना सक्ती के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 01.10 बजे गांव के ( 01) रवि चैहान (02) मोनू पटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक तीनों के द्वारा दुकान के लगे खिड़की से घुसकर दुकान का राशन सामान दाल आलू प्याज और अन्य सामग्री एवं नगदी पैसा करीबन 15000 रूपये एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल को चोरी कर ले गए हैं। जिसकी जानकारी प्रार्थी को सुबह पास में लगे सीसी टी. वी. कैमरा से पता चला है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती शिक्षक मोहल्ला में बीते रविवार को सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी दुश्मनी के चलते नशे में धुत युवक ने एक टेलर पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए युवक का गाल भी काट डाला।मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ पटेल की टेलर भागवत दीवान के पुत्र संदीप दीवान से लंबे समय से विवाद चल था। बीते शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह संदीप से झगड़ा करने उसके घर पहुंचा। उस समय संदीप घर पर नहीं था, केवल भागवत दीवान और उनकी पत्नी…
उरगा मण्डल के ग्राम कुदरी में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय जी एवं भाजपा जिला मंत्री श्री अजय कंवर जी की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष किशन साव जी ने अपने उद्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें विश्व का नेता बताया। तथा उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2अक्टूबर तक 15दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने…
जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती शिक्षक मोहल्ला में बीते रविवार को सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी दुश्मनी के चलते नशे में धुत युवक ने एक टेलर पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए युवक का गाल भी काट डाला।मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ पटेल की टेलर भागवत दीवान के पुत्र संदीप दीवान से लंबे समय से विवाद चल था। बीते शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह संदीप से झगड़ा करने उसके घर पहुंचा। उस समय संदीप घर पर नहीं था, केवल भागवत दीवान और उनकी पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान…
कोरबा। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर श्याग शरीफ में बाबा ख़्वाजा सूफ़ी शमसुद्दीन नक्शबंदी का 12वां सालाना उर्स बड़े अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस उर्स का आगाज़ 10 सितंबर को परचम कुशाई से हुआ। रात 9 बजे से तकरीर ( प्रवचन) हुई, श्याग शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन ज़नाब सलाहुउद्दीन नक्सबंदी व सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैयद शब्बीर अहमद अशरफी की सदारत मे कोरबा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ज़की आलम ने तक़रीर पेश की और मस्जिदे आला हजरत गेरवाघाट के इमाम हाफिज तनवीर आलम साहब ने नात व मनकबत पेश की।उर्स…
14 वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य को मिले 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक
कोरबा के खिलाड़ियो ने जीते 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 काँस्य 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक किया गया । कमलेश देवांगन की मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 खिलाड़ियो के दल ने भाग लेते हुये कुल 22 पदक जीते साथ ही प्रणव राज सिंह, गोपाल यादव, रागिनी साहू, एवं अंजू ने राष्ट्रीय निर्णायक का भूमिका निभाया । प्रतियोगिता में असम टीम ने 29 स्वर्ण 11 रजत और 20 काँस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण 16 रजत 18 काँस्य…
कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के बटहा खार से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हरियल राम सोनवानी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य रूप से खेतों में काम करता था, लेकिन हाल के दिनों में वह कुछ तनाव में दिख रहा था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोंगाआमा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। तय समय पर जब केंद्र की गतिविधियाँ शुरू होनी चाहिए थीं, उस समय केंद्र का दरवाजा बंद मिला। यह स्थिति सीधे तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों की गैरजिम्मेदारी को उजागर करती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से फोन पर बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनका बच्चा बीमार है और इलाज के लिए वे अस्पताल गई हैं। वहीं केंद्र की सहायिका ने भी यही तर्क दिया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब है, जिसके कारण वे उपस्थित नहीं हो पाईं। इस प्रकार,…
