Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
*कोरबा के ONC वन नाईट क्लब पाम मॉल बाहर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है। यहां पर शराब के नशे में युवक और युवतियां नजर आयी हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/एसईसीएल कुसमुंडा के नेहरू नगर क्षेत्र में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल मैदान को एक ठेकेदार द्वारा कब्जा कर बड़ी संख्या में अपनी चारपहिया व अन्य वाहनों को पार्क किया जा रहा है। मुख्य द्वारा पर ताला लगाकर अन्य लोगों को प्रवेश करने नहीं दिया जाता, इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है। वहीं प्रबंधन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसईसीएल में चार पहिया वाहन हायरिंग का काम करने वाले एक ठेकेदार के द्वारा लगभग 4 से 5 एकड़ में फैले नेहरू नगर के दुर्गा मैदान में पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। विगत कई…
जीवन चौहान इस्लामिक नव वर्ष के माह-ए मुहर्रम में यौमे आशुरा के पाक मौके, हजरत इमाम हसन, हुसैन अलैह सलाम समेत क़र्बला के मैदान में शहीदों कि याद में विशाल वृक्षारोपण का आयोजन मुस्लिम समाज के लोगों के असली घर दुरपा रोड कोरबा स्थित मरकजी ईदगाह-क़ब्रस्तान में किया गया। जहाँ सर्व मुस्लिम जमात के संस्थापक मो. न्याज नूर आरबी ने मुस्लिम समाज समेत अन्य समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण भरी बरसात में किया गया। जहाँ मौजूद सामाजिक लोगों, मौलाना गण के साथ कोरबा जिला समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश, भारत देश में अमन चैन व उन्नति…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा।हिन्दू धर्म की आस्था नगरी वाराणसी के माँ गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में भी माँ सर्वमंगला घाट में हसदेव आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर संजु देवी राजपूत सहित विभिन्न समाजसेवी संस्था के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 6 जुलाई रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट पर हसदेव आरती की गयी। इस दौरान समिति द्वारा आयोजन सम्बन्धी व्यवस्था की गयी थी। आरती के दौरान मां सर्वमंगला घाट पर भक्तों का जमावड़ा लगा रहा जो इस दृश्य के साक्षी बने।…
ग्रामवासियों और पार्षदों की लंबित मांग तय समय में पूरा नहीं होने से सुबह महा प्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा के दोनों गेट पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और पार्षद ने घेराव कर दिया जिससे पूरी तरह से आवाजाही बंद हो गई! प्रबंधक ने ग्रामवासियों और पार्षदों की मांगों को तीन महीने के भीतर करने का लिखित में आश्वासन दिया है तब जाकर ग्रामवासियों ने हड़ताल समाप्त की! पार्षदों और महाप्रबंधक के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में ग्राम गेवरा के पार्षद इंद्रजीत बिझवार , प्यारेलाल दिवाकर श्रवण कुमार यादव और राजकुमार कवर ने अपनी प्रमुख मांगे रखते हुए खदान…
जीवन चौहान /कोरबा। पवित्र श्रावण मास में पंडित प्रदीप मिश्रा की श्रीशिव महापुराण कथा का विशाल आयोजन करने की तैयारी में महाकाल भक्त मंडल जोर-शोर से जुटा हुआ है। बारिश का मौसम होने और तेज बारिश की भावी संभावनाओं के मध्य कथा आयोजन स्थल को लेकर दिक्कतें पेश आई हैं।पहले कथा का आयोजन ग्राम कनबेरी के विशालकाय मैदान में करने की योजना थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे उपयुक्त नहीं माना। इसके बाद प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम को तय किया गया, लेकिन भक्तों की संभावित संख्या के मद्देनजर यह स्थल काफी छोटा प्रतीत हो रहा है। अब महाकाल भक्त मंडल ने…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सोमवार को सुबह-सुबह स्कूटी पर सवार होकर जलभराव क्षेत्र शांतिनगर रिंग रोड ढेगुरनाला बालको पहुंचे, उन्होंने अधिक वर्षा के दौरान बस्ती में होने वाले जलभराव की समस्या से वहॉं के रहवासियों को निजात दिलाने एवं समस्या के स्थाई समाधान के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने, रिंग रोड में नए नाले के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत बारिश के दौरान जहॉं-जहॉं पर जलभराव की समस्या पैदा होती है या अतिवर्षा के दौरान जलभराव की संभावना दिख रही है, उन सभी क्षेत्रों में समस्या…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा। एसईसीएल रजगामार बंद पड़ी 6 व 7 भूमिगत खदान से पहले ही दोबारा कोयला उत्खनन शुरु करने की कवायद प्रबंधन ने शुरु दी थी। इसके लिए डायरेक्टर जनरल माइंस आफ सेफ्टी (डीजीएमएस) ने भी अपनी सहमति जता दी है। खदान के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरु की गई थी साथ ही केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से इसके लिए स्वीकृति भी मांगी गई है। हालांकि स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से अब तक खदान में न ही कंटीन्यूस माइनर मशीन उतारा जा सका और न ही कोयला…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान नगर पंचायत पाली एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत पाली में लगभग 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो के अंतर्गत 4 करोड़ 75 लाख 30 हजार के अनेक कार्यो का भूमिपूजन, 67 लाख 39 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण और नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में 2 करोड़ 10 लाख 42 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य किया।…
