Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
जीवन चौहान/रिपोर्टर/रजगामार। जिले में जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने से लेकर पानी टंकी निर्माण लगभग पूरा किया जा चुका है। जल जीवन मिशन योजना की मियाद दो वर्ष बढ़ाए जाने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है किंतु पानी टंकी के आसपास व उसके चारों ओर बांउड्रीवाल अभी तक निर्माण नहीं किया गया हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों का जब राज्य स्तर के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जाता है तो विभागीय अधिकारी ऐसे कार्यों का निरीक्षण करा देते हैं जहां मिशन के कार्यों की स्थिति सही है। लोगों…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/ एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोसाबाड़ी कोरबा द्वारा 01 जुलाई डॉक्टर-डे के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी व जांच उन्नत मशीनों से की जाएगी। NKH ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट 21 जून कुसमुंडा के आदर्श नगर कॉलोनी में खेल रहे 8 साल का बच्चा सूरज कुमार जगत अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां रहता था बच्चा सड़क में खेल रहा था तभी स्पोर्ट्स बाइक के चालक मोहित यादव ने तेज गति से वाहन चलाते हुए बच्चों को ठोकर मारते हुए फरार हो गया बच्चों को आदर्श नगर चिकित्सालय लाया गया यहां हॉस्पिटल के कर्मचारियों की लापरवाही देखी गई डॉक्टर को फोन करने के बाद भी डेढ़ घंटा बाद डॉक्टर पहुंचा और बच्चे को न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे की मौत…
जीवन चौहान/कोरबा। छत्तीसगढ़ की बह्प्रतीक्षित और चर्चित फिल्म “मैं राजा तैं मोर रानी” का प्रदर्शन आगामी 4 जुलाई को पूरे प्रदेश के साथ-साथ कोरबा के चित्रा टॉकीज़, निहारिका टॉकीज़ और सिनेवुड के मल्टीप्लेक्स में भव्य रूप से किया जाएगा। मोहन सुंदरानी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता विजय सुंदरानी हैं। कथा, पटकथा व संवाद-निर्देशक भूपेन्द्र चंदनियाँ हैं। सह-निर्माता हैं हितेन्द्र सुंदरानी और कार्यकारी निमीता के रूप में हत्तीसगढ़ के सबसे युवा निरमाता निखिल सुंदरानी । इस फिल्म के निर्माण में बीते एक वर्ष तक कठिन परिश्रम कर इसे साकार किया है। यह फिल्म प्रदेश के सभी प्रमुख…
जीवन चौहान/कोरबा/प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि सन 2047 तक सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, विगत 11 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विकास को जो रफ्तार दी है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटियों को अल्प समय में पूरा कर यह साबित किया है कि हमारी सरकार आमजनता की हितैषी सरकार है, उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/शहर के मुख्य प्रवेश स्थल सीतामणी मुख्य मार्ग क्षेत्र को लोगों ने बदसूरत बना रखा है, दुकानों व घरों के सामने मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे, बांस बल्ली तारपीन तानकर अतिक्रमण, सड़क पर लगने वाले अवैध ठेलों द्वारा की जा रही गंदगी, बालू, मिट्टी, गिट्टी, निर्माण सामग्री की सड़क पर डम्पिंग ने उक्त खुबसूरत व चौड़ी मुख्य सड़क को बदहाल कर रखा है। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम सीमामणी क्षेत्र पहुंची तथा वहॉं की बदहाली दूर करने, व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद प्रारंभ की, नागरिकों को अब उम्मीद बंधी है कि शायद…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/ स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिव नगर और सौरापरा में युवाओं एवं महिलाओं, बच्चों को किया जा रहा जागरूक। इसी अवसर पर संस्कृति को बचाने गौरा पार्टी, कर्मा पार्टी, सुआ नृत्य महिला समूहों का निर्माण किया गया है आदि को आमंत्रित कर लोगों को जागरूक किया गया। स्वयं सेविका ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ी संस्कृति लुप्त होती जा रही है सभी वर्तमान समय की संस्कृति अपना रहे हैं और अपनी पुरानी संस्कृति भूलते जा रहे हैं जो कि हमारी धरोहर है साथ ही महिलाओं को…
जीवन चौहान/ कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दहशत छा गई।घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिंकू भाई को सूचना दी और टिंकू ने (RC RS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम…
प्रत्येक वर्ष उड़िया समाज के उत्कल भारती सेवा समिति के द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़ी हुई धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना उपरांत निकली जाती है। इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकल गई। इस दौरान बालको नगर से विशाल जन समूह श्री राम मंदिर पहुंचा। पूजा की शुरुआत पारंपरिक धान के पात्र से की गई। सभी ने मिलकर आरती की। उसके उपरांत मंदिर से भगवान बलभद्र, मां सुभद्रा एवं जगन्नाथ स्वामी जी के मूर्तियों को रथ तक ले जाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें राजा का भेष अपनाए हुए सुनील कुमार सिंह एवं बालको के सीईओ…
जीवन चौहान/रिपोर्टर/ कोरबा के दादर खुर्द ग्राम में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होने का परम् सौभाग्य प्राप्त हुआ।कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी एवं श्रद्धालु भक्तों संग रथ खींचकर प्रभु का आशीर्वाद लेना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा, जिसे शब्दों में बाँध पाना कठिन है। कोरबा की यह ऐतिहासिक रथ यात्रा 124 वर्षों से आयोजित होती आ रही है।भगवान् श्रीजगन्नाथ जी की चित्र से नीम की लकड़ी से निर्मित भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की आराधना यहां वर्षों से की जा रही है।एक शताब्दी से अधिक पुरानी यह रथ…
