Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़ आबकारी आयुक्त सह सचिव आर शंगिता और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में विगत बुधवार को आबकारी टीम बरमकेला द्वारा कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग वृत्त बरमकेला को सूचना मिली की ग्राम देवानपाली के तालाब में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है, जिसे आसपास के क्षेत्रों में विक्रय किया जाता है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे वहां कच्ची महुआ शराब 45 लीटर तथा आसपास रखे बोरियो में भरा महुआ शराब बनाने के…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ विकासखंड के सुलोनी हाईस्कूल में स्कूली बच्चों सहित शिक्षक और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को कहा कि हम अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखेंगे एवं किसी को अस्वच्छता फैलाने नहीं देंगे। सुलोनी हाईस्कूल के स्कूली बच्चों की साइकिल रैली द्वारा आसपास के गांव में जाकर स्वच्छता अभियान का नारे लगाकर प्रचार किया गया और आसपास को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान,…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग के बरमकेला परियोजना अंतर्गत ग्राम लेन्धरा के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, लेन्धरा में आवेदन पत्र आमंत्रित है। इसके लिए पूर्व में 28/08/2024 से 16/09/2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, लेकिन 16.09.2024 दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के कारण आवेदन की तिथि में संशोधन करते हुए अब 19 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं/ बच्चियों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पीडिता ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रायपुर में एक होटल में काम के दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रिंस निवासी गोवा से हुई थी, जो दोनो अक्सर फोन पर बाते करते थे, आरोपी प्रिंस द्वारा इसे फोन कर कुछ जरूरी काम है रेल्वे…
कोरबा- हुसैनी सेना कोरबा की ओर से 16 सितंबर दिन सोमवार मोहम्मद साहब के पैदाइश दिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कोरबा शहर के जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम शाम 5 बजे किया गया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, महिला प्रसव व जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके सेवकों के बीच फल का वितरण किया गया। साथ ही रात 11 बजे हुसैनी सेना टीम के द्वारा कोरबा शहर का गस्त कर फुटपाथ पर पड़े गरीबो को चादर वितरण किया गया।हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष मकसूद आलम ने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा ही मानवता का सबसे…
कोरबा- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व कोरबा जिले में धूम धाम मनाया गया । इस्लाम धर्म में हर साल रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को मिलादुन्नबी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाता है। 12 रबी उल अव्वल को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। कोरबा जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी मस्जिद व मदरसों में परचम कुसाई किया गया…
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारा ने दो सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया है, जो दीपका थाने में तैनात थे। एएसआई जितेश सिंह और खगेश राठौर पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान एक युवक की पिटाई की थी। उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा रहेगा और उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते प्राप्त होंगे। पुलिस
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित एक्सप्रेस-वे पास गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगे हाथ।* आरोपी है मूलतः चित्रकूट मध्यप्रदेश का निवास।* * आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा खरीयार रोड से लाना है बताया गया।** प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस की, की जा रही है पतासाजी।** आरोपी के कब्जे से 06 किलो 480 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।** जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 70,000/- रूपये।** आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 330/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के…
थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ श्रीमती स्नेहिल साहू ,श्री अविनाश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर में गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली गई ।बैठक में आगामी गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्वक ,सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया और डीजे के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय और न्यायालय के आदेश के बारे में अवगत कराया गया, लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने अपील की गई ।…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) भिलाई में 10 से 13 सितम्बर तक आयोजित 24वे राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में जिले के स्कूली बच्चे प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। योग प्रतियोगिता में अंडर 19 में बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिले की टीम ने भाग लिया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी के छात्र तुषार जोल्हे ने राज्य स्तरीय तृतीय पुरस्कार रजत बिलासपुर संभाग की ओर से प्राप्त किया। इसी प्रकार सरिया की प्रशिक्षक योगिनी की दो छात्राओं धर्मिका मेहर और गुंजन मेहर ने अंडर 14 गर्ल्स टीम में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। जिले की टीम में व्यायाम शिक्षक ममता साहू शामिल…
