Author: जितेंद्र हथेल

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम, रायपुर में दोपहर 12ः00 बजे से किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिये खिलाड़ियों को अलंकरण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कोरबा जिला से शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2021-22 से किक बाक्सिंग खेल में कु. श्रेया शुक्ला, शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2022-23 से किक बाक्सिंग खेल में कृष्ण कुमार डड़सेना, शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2022-23 से वुशू खेल में सुश्री सीमा चौटेल, शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2021-22 से शूटिंग खेल में कु. श्रुति यादव,…

Read More

कोरबा जिलान्तर्गत रानीअटारी क्षेत्र से जल्के सर्किल होते हुए उतरदा नदी को पार कर एक दंतैल हाथी अर्धरात्रि पसान रेंज के ग्राम अड़सरा पहुंच गया। अचानक पहुंचे इस दंतैल ने यहां उत्पात मचाते हुए गंगासिंह पिता भीम सिंह नामक एक ग्रामीण के मकानों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया, वहीं कुछ लोगों की फसल भी रौंद दी है। दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने व उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग का अमला भी सतर्क हो गया है।जानकारी मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती दंतैल को खदेड़ा। जिस पर उसने जंगल का…

Read More

बुलंद आवाज नज़ कोरबा जिले के चुइया पंचायत अंतर्गत ग्राम मुढ़धोवा के ग्रामीणों ने अपनी समस्या का खुद समाधान कर लिया।जानकारी के अनुसार नाले पर पुल नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों को कई बार इससे अवगत कराया। लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब ग्रामीणों ने खुद मिलकर पुल बना दिया है। बांस-बल्ली से बने इस पुल से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं।जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चुइया पंचायत का ग्राम मुढ़धोवा बारिश में टापू बन जाता है। चारो तरफ से नालों से घिरे इस गांव में आज तक पुल नही बना।…

Read More

ग्राम छlल का रहने वाला 66 वर्षीय वृद्ध ने घर में रखें जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गयी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही है।

Read More

भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है – हितानंद बाकीमोगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। सदस्यता अभियान संबंधी अनेकों बारीकियां से उपस्थित सभा को उन्होंने परिचित कराया। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता गण को 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमें कोरबा जिला को 2 लाख एवं बाकी मोगरा मंडल को 12000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी (सारंगढ़) आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर धर्मेश साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी वृत्त सारंगढ़ को सूचना मिली की ग्राम छिछपानी से लगे जंगल में नाला तथा तालाब के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है, जिसे आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे वहा पर कच्ची महुआ शराब बन रहा था।कच्ची महुआ शराब 235 लीटर तथा नाला किनारे, तालाब…

Read More

कोरबा जिले में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की धन राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा इस मामले में प्रशासन ने अनेक पंचायतों के सरपंचों से रिकव्हरी करना तय किया है। इससे पहले प्राथमिकी भी दर्ज की गई। इस प्रकरण को लेकर पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 8वें दिन भी जारी रहा। 8 दिन की हड़ताल के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।जानकारी के अनुसार तुलेश्वर मरकाम के द्वारा पाली शिव मंदिर के पास टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत हुए…

Read More

रमा राठौर रिपोर्टर कोरबा भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है..कांकेर में बुधवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया..युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया.. जेल भरो आंदोलन पर निकले कार्यकर्ताओ पुलिस ने रोकने का प्रयास किया.. कार्यकर्ता पहला बेरिकेड् तोड़कर आगे बढ़ गए.. जिन्हें आगे मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया..जिनके साथ काफी धक्का-मुक्की और झड़प देखने को मिली..पुलिस सभी को रोककर गिरफ्तार करते हुए अस्थाई जेल लेकर चली गई.

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत “मोर मकान-मोर आस’’ घटक अंतर्गत दादरखुर्द कोरबा में निर्मित आवासगृहों का 04 एवं 05 सितंबर को लाटरी पद्धति से कलेक्ट्रेट स्थित न्यू सभा कक्ष में प्रातः 11.30 बजे से किया जाएगा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से कहा गया है, कि वे उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आबंटन प्रक्रिया में भाग लेवे।उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत दादरखुर्द में 2784 आवासगृहों का निर्माण कराया गया है, जिनका क्रमशः आबंटन पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा है। इसी कड़ी में 04 एवं 05 सितंबर को प्रातः…

Read More

कोरबा अंचल में यातयात के बढ़ते दबाव और सड़क पर पार्किंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बुधवारी बाजार सब्जी मंडी व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने नो पार्किंग जोन में वाहन पार्किंग न करने की हिदायत दी और कहा कि निर्धारित स्थल पर ही गाड़ियों को पार्क करे तो नही तो सख्त कार्यवाही होगी।कोरबा अंचल बुधवारी बाजार क्षेत्र में सड़को में हो रही वाहन पार्किंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने सब्जी मंडी के थोक व्यापारियों की एक बैठक ली। उन्होंने व्यापारियों को वाहनो की पार्किंग के लिए महाराणा प्रताप चौक मैदान और जैन चौक के पास के…

Read More