Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 मई 2024/रायगढ़ लोकसभा सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ. अंशज सिंह, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ श्री वासु जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी सहित सशस्त्र सीमा बल कंपनी के प्रभारी के साथ निर्वाचन कार्यालय परिसर में वितरण व्यवस्था के दौरान चर्चा करते हुए मौजूद हैं।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 मई 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी, नोडल अधिकारी स्वीप हरिशंकर चौहान के साथ मतदान दलों के रवानगी के पूर्व सामग्री वितरण व्यवस्था से जुड़े मतदान दल, उदघोषणा मंच, वितरण केन्द्र, रिजर्व टीम सहित निर्वाचन के पूरे व्यवस्था का जायजा लेकर मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बिलासपुर : जिले के बूढ़ी खार गांव में एक शादी समारोह में खून खराबे का मामला सामने आया है. शादी में खाने पीने नहीं देने के नाम पर परिवार के सदस्यों में जमकर विवाद हुआ. इस दौरान चचेरे भाई ने अपने चचेरे भाई के गले में चाकू से वार कर दिया. हमले में युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मल्हार चौकी के ग्राम बूढ़ी खार कार्यक्रम का है. यहां विवाह कार्यक्रम में लड़ाई होने पर आहत लव कुमार मिरी को उसके चचेरा भाई…
भाटापारा : भाटापारा में हुई हत्या के मामलों में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि सुनील डिक्सेना उसकी बहन को बार-बार फोन कर परेशान करता था। उसका नंबर ब्लाक करने के बाद भी दूसरे नंबरों से फोन लगाकर परेशान करता था। इससे परेशान होकर आरोपित ने अपने साथियों के साथ सुनील की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टानेश कुमार ध्रुव निवासी संतमाता कर्मा वार्ड ने शहर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि सुनील डिक्सेना (राजू जायसवाल ) उम्र 47 वर्ष उसके मकान में किराए से रहता है। शुक्रवार को मुझे…
रायपुर : महादेव सट्टा एप केस में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। पुणे से पकड़े गए 26 आरोपितों से जब्त बैंक खाते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब इनके पास मिला है। अब 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर है। बैंक से सभी खातों की जानकारी मांगी गई है। खाते किस तरह से खोले गए और कब से लेन-देन चल रहा है। 15 बैंक खातों के कनेक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई के हैं। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है।…
कोरबा : लोकसभा निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए प्रचार करने अन्य संसदीय क्षेत्रों और राज्यों से कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आये लोगों को मतदान के 48 घंटे पहले वापस लौटने का आदेश कोरबा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजीत वसंत ने 4 मई को जारी किया है। इस आदेश के बाद भी जिले के होटल, लॉज, रिसार्ट, धर्मशाला व कुछ किराए के मकानों में ऐसे बाहरी लोग आज भी डटे हुए हैं। कलेक्टर के निर्देश की अवहेलना जिले में होने की बात सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत कर दी है…
आज दीपका-गेवरा में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का रोड शो विशाल बाइक रैली के साथ आयोजित हुआ। रैली में शामिल तमाम लोग काफी उत्साहित नजर आये। जय कांग्रेस – जय चरण के नारो के बीच ज्योत्सना भाभी जिंदाबाद की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंजने लगा। इस रोड शो की विशेषता यह रही कि श्रमिक यूनियन इंटक,सीटू, एटक के अलावा अन्य यूनियन के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला कि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में खुलकर सामने आकर आमजनो से वोट देने की…
कोरबा : जूनाडीह साइडिंग से गेवरारोड रेलवे स्टेशन के मध्य एक कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गई। घटना के बाद रेलवे व एसईसीएल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। इससे छह घंटे रेल लाइन पर कोयला परिवहन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुनाडीह साइडिंग से मालगाड़ी के वैगनों में कोयला ढलान के बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। गेवरारोड रेलवे स्टेशन से पहले मालगाड़ी आगे चलकर दो वैगनों का पहिए पटरी से उतर गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद लोको पायलट को कुछ अनहोनी महसूस किया, तब मालगाड़ी रोकी। तब तक बेपटरी मालगाड़ी लगभग 100 मीटर…
बालोद : जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव में शनिवार रात की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना…
