Sunday, February 15, 2026
HomeBlogCG News : दूल्हे की अंकसूची की जांच, जिला प्रशासन ने रुकवाई...

CG News : दूल्हे की अंकसूची की जांच, जिला प्रशासन ने रुकवाई शादी

जांजगीर-चांपा : जिला प्रशासन ने समय रहते बाल विवाह रोक दिया है। गुरुवार को बारात मुंगेली जानी थी। अधिकारियों ने नाबालिग लड़के के माता-पिता को समझाइश देने के बाद शादी रुकवाई। मामला पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम भिलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक अंकसूची पर दूल्हे की उम्र 20 साल 9 माह 10 दिन पाई गई है। वहीं मुंगेली जिले की बालिका की उम्र के लिए समन्वय किया गया। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने दूल्हे के माता-पिता को शादी नहीं करने की समझाइश दी।

दरअसल, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम भिलौनी में दूल्हे की उम्र कम है, जिसपर कलेक्टर आकाश छिकारा ने बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल और पुलिस की टीम नाबालिग बालक के घर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। शादी रोकने पर सहमति जताई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि नाबालिग बालक के घर में हल्दी और मेंहदी की रस्म पूरी कर ली गई थी। मुंगेली जिला बारात जाने के लिए तैयारी चल रही थी, जिसे समय रहते बारात को रोका गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular