Friday, February 20, 2026
HomeBlogCG News : नक्सलियों ने की DRG जवानों पर फायरिंग, हालत गंभीर

CG News : नक्सलियों ने की DRG जवानों पर फायरिंग, हालत गंभीर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने DRG जवान को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिला मुख्यालय में पुलिसकर्मियों के लिए अटल आवास की है।

नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने जवान दीपक दुर्गम पर फायरिंग कर दी। जवान पीठ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली से एक दिन पहले घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम सतर्क हो गई है। पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों के क्वार्टर और शहर के अन्य इलाकों में गश्त कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular