Wednesday, March 11, 2026
HomeBlogCG News : डेंटल क्लीनिक में चोरों का धावा

CG News : डेंटल क्लीनिक में चोरों का धावा

रायपुर : शंकर नगर-कचना रोड स्थित डेंटल क्लीनिक में चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पुरोहित डेंटल क्लीनिक के संचालक भाविन पुरोहित ने बताया कि वे कल रात 9 बजे क्लीनिक बंद कर चला गया था। जब रविवार सुबह खोलने पहुंचे तो शटर खुला हुआ दिखा साथ ही अंदर रखे सामान टूटे-फुटे हालत में मिले। शटर के सामने का ग्लास डोर भी टूटा हुआ था। इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दांत डॉक्टर भाविन पुरोहित ने चोरी की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular