Wednesday, March 4, 2026
HomeBlogCG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा दिन का तापमान, उमस से लोग...

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा दिन का तापमान, उमस से लोग हो रहे परेशान, इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना

रायपुर : बीते दिनों पड़े ओले और बारिश के बाद एक बार फिर मौसम एकदम से बदल सा गया है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है और राजधानी का ही तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और प्रात: काल में कुहासा रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एपी चंद्रा के अनुसार एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 30 डिग्री उत्तर और 55 डिग्री पूर्व में स्थित है और प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में कल सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा

राजधानी सहित प्रदेशभर में अधिकतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक छह डिग्री सेल्सियस, दुर्ग, अंबिकापुर व बिलासपुर में दो डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड और रायपुर में यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा जगदलपुर में अधिकतम तापमान औसत के बराबर ही चल रहा है।

न्यूनतम तापमान सिर्फ अंबिकापुर में कम

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से कम और ज्यादा है। अंबिकापुर में यह औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम, जबकि राजनांदगांव व जगदलपुर में यह चार डिग्री ज्यादा, रायपुर में तीन डिग्री और बिलासपुर में एक डिग्री ज्यादा है। साथ ही दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह सामान्य के बराबर ही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular