Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारबिला कैरियर अकादमी में युवाओं को दिया मार्गदर्शन
    Blog

    कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारबिला कैरियर अकादमी में युवाओं को दिया मार्गदर्शन

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-20No Comments9 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ )

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ स्थित सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने आगामी सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका एवं सहस्त्र बोध किताब का वितरण किया एवं शुभकामनाएं दिए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को टाइम मैनेजमेंट करना सीखने, नियमित रूप से नोट्स बनाने एवं नियमित अंतराल पर टेस्ट सीरीज देते हुए, समसामयिक घटनाओं पर ध्यान देते हुए रोजाना लिखने का अभ्यास करने को कहा। कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही समय पर किया हुआ साधारण कार्य भी बाद में किए जा रहे बहुत अधिक विशिष्ट कार्य से बेहतर होता है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। इसके पश्चात कलेक्टर ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि वे रायगढ़ के तमनार क्षेत्र के एक छोटे से गांव से आते हैं जहां बिजली और सड़क की सुविधा भी नहीं थी एवं स्कूली पढ़ाई के दौरान बरसात के दिनों में दो अलग-अलग नदियों को पार कर जाना पड़ता था, उस समय नांव की भी सुविधा नहीं थी तो एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े रखा करते थे क्योंकि नदी पार करना होता था। इसके अलावा छात्रों ने लाइब्रेरी एवं अन्य मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखा, जिस पर कलेक्टर ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत, सारबिला केंद्र के समन्वयक सत्येंद्र बसंत एवं अकादमी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0179

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0677

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1373

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145
    Don't Miss
    Blog

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-182

    कुसमुंडा के आदर्श नगर में शाम के समय अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू…

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15

    जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव आखिरकार मिल गया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    2026-05-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.