Friday, August 8, 2025
HomeBlogKorba Crime News: विधवा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित पक़ड़े...

Korba Crime News: विधवा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित पक़ड़े गए

कोरबा : 56 वर्षीय विधवा महिला का दो युवकों ने अपहरण कर बाइक में बैठा जंगल ले गए। जहां डरा- धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण आए, तो दोनों युवक भाग निकले। पुलिस ने मामले में दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बाल्को थाना की रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात 10.30 बजे महिला अपने घर से बाहर निकली, तभी बाहर दो युवक खड़े मिले। दोनों ने अधेड़ महिला को अपने साथ चलने कहा, विरोध करने पर दोनों युवक उसे जबरदस्ती बाइक में बैठा कर छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए और वहां दुष्कर्म किए। महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर पहुंचे, तब दोनों युवक महिला को छोड़ कर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर सोहन व रामकिशन खड़े, जिन्होंने जबरदस्ती उसे उठा कर जंगल ले गए और दुष्कर्म किया, इसके साथ ही किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि गैंगरेप की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। आरोपितों की सरगर्मी से तलाश गांव से पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों में एक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular