Wednesday, February 18, 2026
HomeBlogKorba News : हसदेव नहर के पास युवक की खून से लथपथ...

Korba News : हसदेव नहर के पास युवक की खून से लथपथ मिली लाश, युवक की नही हो सकी पहचान…जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : जिले में हसदेव नहर जोड़ा पुल के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका युवकी शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, पुल के पास एक युवक की लहूलुहान स्थिति में लाश मिली है। राहगीरों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा तब तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की कर्मचारी दीक्षा सिंह के द्वारा इस बारे में पुलिस चौकी को अवगत कराया गया है। हेड कांस्टेबल डी कुजूर ने बताया कि मृत युवक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है, ना ही उसकी पहचान हो सकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular