Saturday, March 14, 2026
HomeBlogKORBA NEWS : यातायात व्यवस्था का जायजा लिया कलेक्टर व एसपी ने

KORBA NEWS : यातायात व्यवस्था का जायजा लिया कलेक्टर व एसपी ने

कोरबा : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सडक़ पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सीएसईबी चौक में यातायात को व्यवस्थित बनाने, वाय शेप ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular