कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। प्रेस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में मतपेटी को विधिवत सील कर सुरक्षित रख दिया गया।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया।
मतदान सम्पन्न होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों और प्रेस क्लब के सदस्यों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय पर मतगणना की जाएगी और उसके बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी किसे मिलती है।














