Tuesday, February 17, 2026
HomeBlogRaipur Crime News : पुलिस कॉलोनी में हत्या की वारदात को अंजाम...

Raipur Crime News : पुलिस कॉलोनी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

रायपुर : आमासिवनी इलाके के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे जय को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी यह भी सामने आई हैं कि उसने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध थे। मृतका जॉली जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जॉली शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी धमकी देती थी। उसकी लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर प्रेमी जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

जानकारी यह भी मिली हैं कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालो से संबध थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया टिकटॉक, फेसबुक और इस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद वह फ्लाइट से मुंबई लौटने वाला था लेकिन वह मिस हो गई जिसके बाद वह ट्रेन से यूपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफतारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से अब राजधानी की पुलिस ने भी राहत की साँस ली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular