Wednesday, July 2, 2025
HomeBlogनवतपा में बारिश और बारिश के मौसम में नवतपा का दिख रहा...

नवतपा में बारिश और बारिश के मौसम में नवतपा का दिख रहा असर *बीते एक पखवाड़े से सूरज की तपिश से लोग परेशान*

जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/ जिले में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिससे बीते लगभग 10 दिनों से कई जिलों में न बारिश हुई, न बादल छाए। गर्मी और उमस ने लोग बेहाल है। खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान लगातार 37-42 डिग्री के बीच बना हुआ है। दरअसल, मानसून को आगे बढ़ाने वाले दोनों बड़े सिस्टम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक जिले में लोगों को मानसून की पहली बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जून तक जिलों में दिन का तापमान 37-42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पिछले सात दिन में बारिश की रफ्तार लगातार फ्लेक्चुएट होती रही है। जहां बीते बुधवार यानी 28 मई को 74 इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश में 29 मई को 27 इलाकों में बारिश हुई है। सोमवार को सिर्फ तीन जगहों और मंगलवार को केवल 1 ही जगह पर न्यूनतम 10 मिमी बारिश हुई। जिसके बाद से आज तक बारिश नहीं हुई है। गर्मी महीने में जिस नौतपा का नाम सुनकर आम जनमानस में गर्मी का खौफ नजर आता था ठीक उसका विपरीत मानसून लगने के बाद दिख रहा है। पिछले एक पखवाड़े से उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। रविवार को दिन का तापमान अधिकतम 42 तो न्यूनतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। इसी तरह मौसम रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को भारी उमस और गर्मी से जूझना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular