Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने अमला निकला सड़क पर समझाईश के साथ की जा रही कार्यवाही भी मवेशियों के गले मे लगाए जा रहे रेडियम बेल्ट
    Blog

    यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने अमला निकला सड़क पर समझाईश के साथ की जा रही कार्यवाही भी मवेशियों के गले मे लगाए जा रहे रेडियम बेल्ट

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-08-24No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले की सड़कों पर बढ़ती यातायात की समस्या को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस का अमला लगातार कवायद कर रहा है। यातायात पुलिस द्वारा लापरवाह और बेतरतीब खड़े दोपहिया से लेकर चार पहिया और अन्य वाहनों पर कार्यवाही कर चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके बाद भी अधिकांश लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं और उनके इस रवैया के कारण दूसरे लोगों को परेशानी हो रही है।

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात अमला सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रहा है। निहारिका क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर अमले ने घूम-घूम कर लोगों को समझाइश देने का सिलसिला जारी रखा है और नहीं मानने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। हालांकि इस तरह का अभियान समय-समय पर विभाग द्वारा चलाया जाता है और वाहनों में लॉक लगाने की कार्यवाही, दोपहिया वाहनों का उठाव भी होता है, लेकिन अधिकांश लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यातायात की बिगड़ती व्यवस्था के लिए काफी हद तक व्यवसायी वर्ग भी जिम्मेदार हैं, जो अपनी दुकानों के सामने सड़क तक सामानों को फैला कर रखते हैं और उनके दुकान में आने वाले ग्राहकों के लिए वाहन पार्किंग की जगह न मिलने से गाड़ी सड़क पर खड़ी कर खरीदारी करने जाते हैं।

    जानकारी के अनुसार अंचल के टी.पी. नगर में स्थित पाम मॉल के सामने तो नगर निगम की सड़क को ही आधा घेर कर कारोबार किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को पार्किंग में वाहन खड़ी करना चाहिए जिसके लिए मॉल संचालक के द्वारा इंतजाम किए गए हैं।

    दूसरी तरफ इस तरह की अव्यवस्था कोसाबाड़ी से लेकर सीतामढ़ी तक देखने को मिलती है लेकिन वाहन चालकों की आदतों में सुधार नहीं आ पा रहा है। इसकी वजह से दूसरे लोगों को अटक-झटक कर डर-डर कर चलना पड़ता है कि कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए। दूसरी तरफ सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए यातायात अमले के द्वारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी भी बांधी जा रही है ताकि रिफ्लेक्ट होने पर दूर से देखा जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी: प्रधान0 विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे 5 दिवसीय कार्यक्रम, समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

    2025-08-051

    चाम्पा से रेत ला कर एल एंड टी कम्पनी को कर रहा था सप्लाई चंपा निवासी गजानंद मोदी का निकला गाड़ी ।

    2025-05-141

    भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,, मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है

    2025-05-131

    मातृ दिवस के पावन अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा स्वर्वमांगला वृद्धाश्रम में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का किया गया आयोज, महापौर रहीं श्रीमती संजू देवी रहीं मुख्य अतिथि

    2025-05-121
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-070

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.