
जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा। भाजपा कुदमुरा मंडल द्वारा ग्राम चचिया मे संकल्प से सिद्धी तक 11 साल के गौरव गाथा कार्यक्रम का मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल प्रभारी आकाश सक्सेना, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य संदीप कंवर, मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया, उपाध्यक्ष समयलाल कंवर, गोवर्धन गुप्ता, मुकेश जायसवाल, महामंत्री द्वय उमेश्वर प्रसाद सोनी व कौशल चौरासिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती कमला राठिया, ईश्वर सिंह राठिया, रामस्वरूप राठिया पूर्व सरपंच, मंडल मंत्री अर्चना चौहान, सुकवारा राठिया, राधाबाई केंवट पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूनम चौरसिया उप सरपंच रजगामार, धन्नजय चौहान अध्यक्ष युवा मोर्चा, लम्बोदर सिंह राठिया, सीताराम राठिया, बिहारी लाल कंवर, दीपक कंवर, मनोज साव, गुल्लू महाराज, अज्ञात यादव, उत्तम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।