Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»5 अप्रैल को रिलीज होगी मेरी मां कर्मा, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म
    Blog

    5 अप्रैल को रिलीज होगी मेरी मां कर्मा, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-30No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हमारे देश में जितना पॉपुलर बॉलीवुड सिनेमा का कल्चर है, उतना ही पॉपुलर रीजनल (क्षेत्रीय) सिनेमा का है। इन दिनों रीजनल सिनेमा एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रहा है। ऐसे में इसी को आगे बढ़ाने के लिए पॉपकॉर्न फिल्म्स 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म मेरी मां कर्मा लेकर आ रहे हैं। यह एक पूर्ण पारिवारिक-एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म को देखते हुए आपको जितना मजा आएगा, उतना ही रोना भी आएगा। इसके साथ ही मेरी मां कर्मा की कहानी से आपको मोटिवेशन मिलेगा। मोटिवेशन भी ऐसा की आप अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की हिम्मत करेंगे। यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज हो रही है। पहला हिंदी और दूसरा छत्तीसगढ़ी। हालांकि मेकर्स सबसे पहले इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए रिलीज करेंगे और फिर इसे छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा। यह पॉपकॉर्न की पहली फिल्म नहीं है। इसके पहले ले चलहुं अपनी दुआरी का भी निर्माण कर चुके हैं। आदि काल से ही महिलाएं पुरुषों का साथ देती आ रही हैं। दोनों एक ही गाड़ी के पहिए हैं। अगर एक हट जाए तो गाड़ी आगे बढ़ना मुश्किल होगा। ऐसे में अब दौर ऐसा है कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्में भी आनी चाहिए। इस फिल्म में ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगहों पर महिलाओं ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म को 25 साल की सिनेमैटोग्राफर आरुषि ने शूट किया है। मेरी मां कर्मा के बारे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। मेरी मां कर्मा में हैं मंझे कलाकारबात करें मेरी मां कर्मा की तो इसमें रीजनल से लेकर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों के अभिनय को देखने को मिलेगा। फिल्म में कर्मा का किरदार छत्तीसगढ़ में अपनी अच्छी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कुकी स्वाएन ने निभाया है। वहीं, फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी, सानंद वर्मा अल्का आमिन, इश्तियाक खान, भगवान तिवारी और सुनीता राजवर जैसी एक्टर्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे। Singers – इसके अलावा फिल्म का संगीत भी बेहद अहम है। इसके हिंदी गानों को जावेद अली, अनुराधा पौडवाल, शाहिद माल्या और साधना सरगम ने गाया है। वहीं, फिल्म के गाने असतंम में राहु बैठा है गाने को लिखा है राहत इन्दोरी जी के बेटे सतलज इन्दोरी जी ने। 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म के छत्तीसगढ़ी गाना विवेक शर्मा, सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुपमा मिश्रा जैसे बेहतरीन गायको ने गाया हैं। इस फिल्म की सबसे अहम बात है की इसमें एक छत्तीसगढ़ी गाना भी है जो हमे उम्मीद है की पूरे भारत में छत्तीसगढ़ी बोली को एक नया मुकाम देगी जो आज की तारिख में पहले से एक नयी पहचान बना रही है Director – इस फिल्म को मृत्युंजय सिंह ने डायरेक्ट किया है। जिनके डायरेक्शन का काम आपको कई बड़े वेब सीरीज जैसे की “Chacha Vidhayak hai hamare और छत्रसाल जैसे बड़े सीरीज में देखने को मिलेगा.Writer – वहीं, फिल्म को कौस्टेन साहू ने लिखा है जिन्होंने इससे पहले “The kapil sharma show” जैसे टीवी शोज लिख चुके है, उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए भी कई प्रोजेक्ट जैसे की सिंघम अगेन में काम किया है,Cinematographer – और इसकी सिनेमैटोग्राफी आरुषी बागेश्वर ने की है, जिन्होंने इससे पहले अमिताभ बच्चन इमरान हाश्मी जैसे बड़े कलाकार के साथ चेहरे मूवी में काम किया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0162

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    खनन प्रहरी मोबाइल एप पर निडर होकर कोयल के अवैध खनन की कर सकते हैं शिकायत खनन प्रहरी एप में पहचान रहेगी गुप्त

    2024-08-276

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे में पलटी बराती बस, 12 लोग घायल

    2024-02-226
    Don't Miss
    अपराध

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0162

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप…

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.