Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ शासन ने किकबाक्सिंग खेल को दी विभागीय मान्यता,एसोसिएशन ने खेल मंत्री से मुलाकात कर जताया आभार
    Blog

    छत्तीसगढ़ शासन ने किकबाक्सिंग खेल को दी विभागीय मान्यता,एसोसिएशन ने खेल मंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-07-19
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    BULAND AWAJ NEWS/वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन से संबद्ध किकबाक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ को संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन ने विभागीय मान्यता प्रदान कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने इस हेतु खेल मंत्री टंक राम वर्मा से भेंट कर राज्य के समस्त किकबाक्सिंग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से उनका आभार जताया।
    छग किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि सन 2006 से लगातार किकबाक्सिंग खेल कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस खेल का मुख्यालय सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा मुख्यालय है। इस खेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन आफ किकबाक्सिंग आर्गेनाइजेशन (वाको) को को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी से मान्यता है, साथ ही राष्ट्रीय इकाई वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन को 2021 से भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय से संबद्धता मिली हुई है। प्रदेश इकाई किकबाक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ को प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से पूर्व में ही संबद्धता मिल चुकी है, वर्तमान में सभी के अथक प्रयास एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने एसोसिएशन को विभागीय मान्यता प्रदान कर दी है।
    अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के खिलाड़ियों को शासन द्वारा प्रदाय किए जाने वाले खेल अलंकरण, नगद पुरस्कार, खेल वृत्ति आदि की पात्रता होगी। एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि राज्य शासन की इस पहल से निश्चित तौर से किकबाक्सिंग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और वे जोर शोर से आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी में लग गए हैं। इस अवसर पर वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल,जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, सहायक खेल प्रभारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय,रेहाना फातिमा, अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, पूजा पांडेय, राहुल मोदी, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव,प्रभात साहू अशोक साहू, जुनैद आलम, मयंक डडसेना, अंकुश लाल यादव, रमेश साहू , शुभम यादव, लोकिता चौहान, हिमांशु यादव, कृष्णा डडसेना, सोमेश साहू, श्रेया शुक्ला,सानू मेहराज, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल,कपिल पटेल, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24403

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28243
    Don't Miss
    Blog

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    By जितेंद्र हथेल2026-08-013

    कोरबा। जिले के छुरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं से नाराज़ छात्रों का…

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.