Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»निगम में भाजपा की सरकार बनाएं, विकास की गारंटी विष्णु देव सरकार की: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Blog

    निगम में भाजपा की सरकार बनाएं, विकास की गारंटी विष्णु देव सरकार की: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-02-02
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सम्मलेन में उमड़ा कार्यकर्ताओ का सैलाब 0 कांग्रेस के 10 साल में शहर 15 साल के लिए पिछड़ गया फोटोकोरबा। रविवार को नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कोरबा की जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुए देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, कोरबा नगर निगम कोरबा में कमल खिलाना है। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जाएं, मतदाताओं से सम्पर्क करें और हमारी सरकार की उपलब्धि बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें। उद्योग मंत्री देवांगन ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला, उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम को विकास करने वाला महापौर चाहिए, 10 साल की शहर सरकार होने के बाद भी कांग्रेस के पास एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। उद्योग मंत्री देवांगन ने विधानसभा चुनाव की तरह पूर्ण विश्वास और उत्साह के साथ हर बूथ हर गली हर मोहल्ले में महापौर प्रत्याशी और पार्षद के प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताये।इस 10 साल में कोरबा नगर निगम का संपूर्ण क्षेत्र 15 साल के लिए पिछड़ गया है। भाजपा की सरकार में कोरबा शहर को 400 करोड़ से अधिक की राशि मिली है, निगम में भाजपा की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर तीन गुना अधिक रफ्तार के लिए विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी और विकास कार्य पूरे होंगे। इसी तरह वार्ड क्रमांक 18 के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कोरबा नगर निगम सेवा का मंदिर है, सेवा के मंदिर को कांग्रेस ने अपना कमीशन खोरी का अड्डा बना लिया था। कांग्रेस के महापौर शाम 5 बजे के बाद पहुंचते थे, जनता इनसे मिलने के लिए परेशान होती थी। इनको सिर्फ कमीशन लेने से मतलब रहता था। अब यह स्वर्णिम अवसर आ गया है ऐसे कमीशनखोर कांग्रेस को नगर निगम से उखाड़ फेकें। 0 कांग्रेस के सिर्फ चेहरे नए, फितरत सिर्फ एक, जनता का पैसा लूटो: भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि 10 साल से शहर की जनता कांग्रेस को नगर निगम में देख रही है, हर बार चेहरे बदल जाते हैं, चेहरे कोई भी हो, इनकी फितरत सिर्फ एक है, जनता का पैसा लूटो। अब समय आ गया है कि ऐसे लूट खसोट करने वालों की जमानत तक जप्त हो जाए।श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस फिर से वोट मांगने के लिए आ रही है, लेकिन उनके महापौर ने 10 साल में किया क्या इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा। कांग्रेसियों को मालूम है की विकास तो हुए ही नहीं है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रतन भारती, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, सतविंदर बग्गा सभी मंडल के अध्यक्ष, 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी समेत हज़ारों से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 0 कोरबा को संवारने के लिए के लिए 68 कमल फूल खिलाने का संकल्प: जोगेश लांबा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कोरबा शहर को संवारने के लिए इस बार 68 कमल फूल खिलाने की जरूरत है, आज हम सभी संकल्प लें की सभी वार्डों, महापौर का भाजपा का बनें। 0 उम्मीद से 2 गुना अधिक पहुंचे कार्यकर्ता, लगानी पड़ गई अतिरिक्त कुर्सियां भाजपा द्वारा नगर निगम कोरबा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीद से दो गुना अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए, इस विशाल सम्मेलन ने साबित कर दिया कि जनता मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर भरोसा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03856

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24430

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28304
    Don't Miss
    Blog

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    By जितेंद्र हथेल2026-09-142

    कोरबा में शराब के नशे में एक युवक ने हाथ में बड़ी तलवार लेकर जमकर…

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या, भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-14

    समाज सेविका डिंकी कौर के प्रयास से विधवा महिला को मिला न्याय

    2026-09-09
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.