प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही देश की उन्नति, विकास और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं जवाली मंडल प्रभारी सुजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र यादव, वीरेंद्र नागदेव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, महामंत्री हर्ष कुमार, नरेंद्र चौहान, प्रफुल्ल पैकरा, मनोज यादव, प्रवीण द्विवेदी, राकेश कंवर, जनु कश्यप, गणेश कश्यप, लीला राजवाड़े, रितेश अग्रवाल, खालिद खान तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसी भावना के साथ उनके दीर्घ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए यह धार्मिक आयोजन संपन्न किया गया।














