कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवाडीह के जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि नवाडीह के जंगल के भीतर एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए बुलंद आवाज़ न्यूज़ के साथ।
















