कोरबा जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद अवैध खनन और परिवहन के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। राताखार मिनी गोवा और आसपास के इलाकों से ऐसी तस्वीरें और शिकायतें सामने आई हैं, जिन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, 10 जून के बाद जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद आरोप है कि रात के समय नदी और घाटों से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है और भारी वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का दावा है कि राताखार, मेनी और गोवा क्षेत्र में यह गतिविधियां लगातार जारी हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा दीपक सिंह, सोहेफ खान, पुरान दास और अर्जुन सिंह के नाम भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर जब खनिज विभाग से बात की गई तो अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने एक वाहन को पकड़कर कार्रवाई की है और अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। उनका कहना है कि शिकायतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू है, तो फिर अवैध उत्खनन और परिवहन के आरोप क्यों सामने आ रहे हैं? क्या प्रशासन पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई कर पाएगा या फिर ऐसे मामले आगे भी सामने आते रहेंगे?फिलहाल, क्षेत्र के लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














